Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

हर फिल्म के साथ कुछ नया सीखने की कोशिश करती हूं: भूमि पेडनेकर

अपनी कई सारी फिल्मों में पत्नी की भूमिका निभा चुकीं एक्ट्रेस भूमि ने करिअर, अपनी आगामी फिल्म और अपने सामाजिक कार्य समेत अन्य विषयों पर खुलकर चर्चा की।

02 Mar 2025

 हर फिल्म के साथ कुछ नया सीखने की कोशिश करती हूं: भूमि पेडनेकर

साल 2015 में फिल्म 'दम लगाके हईशा' से अपने करिअर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा', 'पति-पत्नी और वो', 'बधाई दो' समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी है। अब उनकी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' आई है, जिसमें वे एक पत्नी का किरदार निभा रही हैं। अपनी कई सारी फिल्मों में पत्नी की भूमिका निभा चुकीं एक्ट्रेस भूमि ने करिअर, अपनी आगामी फिल्म और अपने सामाजिक कार्य समेत अन्य विषयों पर खुलकर चर्चा की।

प्रश्न: अपने करिअर में आपने कई सारी फिल्में की हैं। क्या आपकाे फिल्म रिलीज से पहले नर्वस महसूस होता है?

उत्तर: जी बिलकुल, क्योंकि एक एक्टर के लिए दर्शकों की स्वीकृति सबसे ज्यादा मायने रखती है। मैं अपनी बात करूं तो मैं हमेशा यही प्रार्थना करती हूं कि दर्शक मेरे काम को पसंद करें और उसे प्यार दे, इसलिए कहीं न कहीं हर फिल्म की रिलीज से पहले इस बात की चिंता तो होती है कि दर्शक इसे स्वीकार करेंगे या नहीं।

प्रश्न: कई सारी फिल्मों में आपने मां का किरदार निभाया है। कभी मन में आया कि निर्देशक-निर्माता अब आपको इसी प्रकार के रोल्स में कास्ट करना चाहते हैं?

उत्तर: मैंने कई सारी फिल्मों में पत्नी का किरदार बेशक निभाया है, लेकिन केवल उसे 'पत्नी का किरदार' इस टैग से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। मेरे द्वारा निभाई गई 'पत्नी' के हर किरदार, उनका बैकग्राउंड और उनकी कहानी बेहद अलग रहे हैं। शादी से ज्यादा पेचीदा कोई रिश्ता होता ही नहीं है। ऐसे में ऐसे किरदारों के अलग-अलग शे होते हैं और इन अलग-अलग शे का हिस्सा बनने का मुझे मौका मिला है। मेरे लिए ये बेहद खुशी की बात है और जब तक मेरे पास ऐसे रोल्स आते हैं, मेरा केवल इतना प्रयास रहता है कि मैं उनमें उम्दा काम करती रहूं। मुझे टाइपकास्ट होने का बिलकुल भय नहीं।

प्रश्न: फिल्म इंडस्ट्री में करीब 10 साल हो गए हैं। अब तक का यहां का अनुभव कैसा रहा और क्या सीख मिली?

उत्तर: जीवन में सबका अपना अलग सफर रहा है। जब मैंने यहां अपने करिअर की शुरुआत की थी, मेरे पास इतने लोग या इतना अनुभव नहीं था, जिसके कारण मेरा सही मार्गदर्शन हो सके। जब आपकी कुछ फिल्में हिट हो जाती हैं तो आपके इर्द-गिर्द बहुत सारे लोग आ जाते हैं। आपके काम और जीवन को लेकर लोग अक्सर कोई न कोई राय बना लेते हैं। लेकिन मैंने लोगों की ओपिनियन को अब सीरियसली लेना ही बंद कर दिया है और मानों उसे ब्लॉक कर दिया है। जो लोग मेरे जीवन में महत्व रखते हैं, मैं केवल उनकी बातों पर गौर करती हूं और उसकी कद्र करती हूं। हम सेलिब्रिटी होने के नाते अक्सर लोगों की नजरों में होते हैं और इसलिए हमें अपना हृदय मजबूत रखकर चलना होता है। आज सोशल मीडिया के जमाने में आपकी कोई भी बात गलत ढंग से ली जा सकती है और किसी के पास इतना समय नहीं कि वो बात की असलियत की जांच पड़ताल कर सके। फिल्म एक जरिया है, जिससे हम अपना अच्छा काम लोगों के बीच लाकर उनसे जुड़ सकते हैं।

प्रश्न: आप फिल्मों के साथ ही सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रहती हैं, जहां आप पर्यावरण सुरक्षा से लेकर हर तरह का काम करती रहती हैं। इसके लिए समय कैसे मैनेज करती हैं?

उत्तर: वो मेरी असली पर्सनैलिटी है, क्योंकि मुझे पर्यावरण से प्रेम है। एक एक्टर बनने से पहले भी मैं पर्यावरण सुरक्षा के लिए काम करती रहती थी। अब एक एक्टर बनने के बाद मुझे वो प्लेटफॉर्म मिला है, जहां मैं बड़े पैमाने पर लोगों से जुड़कर उन्हें एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन को लेकर जागरूक कर सकती हूं। मुझे इस समाज और इस देश ने बहुत कुछ दिया है और ये मेरा तरीका है उसके प्रति आभार व्यक्त करने का। क्योंकि जितनी सेवा कर पाती हूं उससे 10 गुना ज्यादा मुझे वापस मिलता है।

प्रश्न: ये दूसरी बार है जब आप अर्जुन कपूर के साथ काम करती नजर आ रही है। इसका अनुभव कैसा रहा?

उत्तर: फिल्म पर काम करने का हमारा अनुभव बेहद यादगार रहा। मैं अर्जुन को अपने करिअर के उस वक्त से जानती हूं, जब मैं यशराज में असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर थी। उस वक्त अर्जुन 'इश्कजादे' में काम कर रहे थे। उसके बाद जब वे पॉपुलर हुए और एक स्टार बन गए, तब भी वे जमीन से जुड़े रहे। मैं उन्हें अब करीब 13 साल से जानती हूं। वे बहुत ही सपोर्टिव व फ्रेंडली को-स्टार रहे हैं। वे अपने साथी कलाकारों को ही नहीं, बल्कि सेट पर मौजूद हर किसी की इज्जत करते हैं, जो कि उनसे सीखने योग्य चीज है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हर फिल्म के साथ कुछ नया सीखने की कोशिश करती हूं: भूमि पेडने
अपनी कई सारी फिल्मों में पत्नी की भूमिका निभा चुकीं एक्ट्रेस भूमि ने करिअर, अपनी आगामी फिल्म और अपने सामाजिक कार्य समेत अन्य विषयों पर खुलकर चर्चा की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News