Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बेटे को शरीर से बांधा, फिर पत्नी संग लगाई फांसी

इस इनपुट के बाद पुलिस ने सोमनाथ के मामा और मामी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है

04 Mar 2025

बेटे को शरीर से बांधा, फिर पत्नी संग लगाई फांसी

कोलकाता, 4 मार्च। हाल्तू जिले में एक शर्मनाक घटना हुई है। यहां अपने बेटे की बीमारी से परेशान एक पिता ने सामूहिक खुदकुशी कर ली है। बेटे की बीमारी का इलाज कराने में कर्ज से डूब चुके इस पिता ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने अपनी आत्महत्या की वजह बताई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद आशंका जताई है कि इस दंपत्ति ने पहले बेटे की हत्या की और फिर गमछे से अपने सीने पर बांधा और फिर दोनों ने फांसी लगा ली। 
पुलिस के मुताबिक दंपत्ति ने एक दूसरे की तरफ पीठ कर गले में फंदा लगाया था। जबकि उनका तीन साल का इकलौता बेटा उनकी गोद में था। उसकी गर्दन पीछे की ओर लटकी हुई थी। घटना बीती रात का है। अगले दिन सुबह पड़ोसियों को कुछ संदेह हुआ तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर के हालात देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
पड़ोसियों से पूछताछ कर पुलिस ने मृतक दंपत्ति की पहचान सोमनाथ रॉय (40), उनकी पत्नी सुमित्रा (35) और उनके 2.5 साल के बेटे रुद्रनील के रूप में की है। सोमनाथ रॉय द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट घर से बरामद किया गया है, लेकिन इसकी विषय-वस्तु का खुलासा होना बाकी है। सोमनाथ परिवार का पालन पोषण करने के लिए ऑटो चलाता था। दुर्भाग्य से उसका तीन साल का इकलौता बेटा किसी असाध्य बीमारी से ग्रसित था। सोमनाथ ने अपने रिश्तेदारों से ब्याज पर कर्ज लेकर दो बार उसका ऑपरेशन भी कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इधर रिश्तेदार कर्ज वापसी के लिए उसके ऊपर दबाव बनाने लगे थे। इसके लिए आए दिन कोई ना कोई आकर सोमनाथ और उसकी पत्नी को हड़का जाता था। 
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को सोमनाथ के मामा और मामी आए थे और कर्ज वापस नहीं करने पर उसे धमकाया था। उसी समय से सोमनाथ काफी मानसिक तनाव में था। इस इनपुट के बाद पुलिस ने सोमनाथ के मामा और मामी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पता चला है कि सोमनाथ का घर भी उसके नाम से नहीं था। इस बात के लिए भी वह काफी परेशान था। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेटे को शरीर से बांधा, फिर पत्नी संग लगाई फांसी
इस इनपुट के बाद पुलिस ने सोमनाथ के मामा और मामी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News