Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में फर्जी मतदाताओं की पहचान के लिए तृणमूल कांग्रेस करेगी घर-घर सर्वे

इसी तरह, राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने भी कहा कि पार्टी मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी

07 Mar 2025

पश्चिम बंगाल में फर्जी मतदाताओं की पहचान के लिए तृणमूल कांग्रेस करेगी घर-घर सर्वे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ने मतदाता सूची में शामिल फर्जी मतदाताओं की पहचान के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी इस सप्ताहांत से राज्यभर में घर-घर जाकर व्यापक सर्वेक्षण शुरू करने जा रही है। इस फैसले को अमलीजामा पहनाने के लिए तृणमूल की विशेष कोर कमेटी की पहली बैठक में सहमति बनी, जिसे पिछले महीने मतदाता सूची की जांच और फर्जी मतदाताओं की पहचान के लिए गठित किया गया था।
तृणमूल ने यह सर्वे जिला स्तर पर कराने का निर्णय लिया है। ग्रामीण इलाकों में इसे ब्लॉक स्तर पर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर संचालित किया जाएगा। सर्वे के लिए पांच प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा—
1. उन लोगों की पहचान करना, जो पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में शामिल होने के योग्य नहीं हैं।
2. ऐसे मामलों का पता लगाना, जहां एक ही ईपीआईसी (मतदाता पहचान पत्र) नंबर पर दो अलग-अलग नाम पंजीकृत हैं।
3. प्रत्येक मतदान केंद्र में अलग-अलग टीमों को तैनात करना ताकि सर्वेक्षण प्रक्रिया पूरी तरह सटीक हो।
4. उन वास्तविक मतदाताओं की अलग सूची तैयार करना, जिनके नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
5. ऑनलाइन आवेदन के जरिए मतदाता सूची में जोड़े गए नामों की विशेष जांच करना।
इसके अलावा, कोर कमेटी के प्रत्येक सदस्य को तीन जिलों की समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सर्वे कार्य की निगरानी करें और रिपोर्ट तैयार करें।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता सुदीप बनर्जी ने कहा कि पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है, क्योंकि उसे संदेह है कि भारतीय जनता पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले कुछ साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने ऐसा किया था, लेकिन पश्चिम बंगाल में उनकी यह साजिश कभी सफल नहीं होगी।
इसी तरह, राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने भी कहा कि पार्टी मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फर्जी मतदाताओं की पहचान के लिए तृणमूल करेगी घर-घर सर्वे
इसी तरह, राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने भी कहा कि पार्टी मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News