Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खुलासा: युवती की करतूत सुन हिल गयी पुलिस

बार-बार बदलती थी पता, झूठे नाम का इस्तेमाल कर जारी किए 785 सिम

07 Mar 2025

खुलासा: युवती की करतूत सुन हिल गयी पुलिस

कोलकाता। पुलिस ने एक 24 साल की युवती को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई युवती का नाम देबलीना चक्रवर्ती है। देबलीना के नाम पर लगभग 800 सिम कार्ड हैं। पुलिस के मुताबिक, वो अपना पता बार-बार बदलती थीं। झूठे नाम और अलग-अलग स्पेलिंग का इस्तेमाल करती थीं। वो राज्य में चल रहे एक सिम कार्ड रैकेट का हिस्सा हैं। 
इस मामले में दस से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रैकेट के सदस्य लोगों के दस्तावेजों से धोखाधड़ी करके सिम कार्ड बनाते थे। फिर इन सिम कार्ड्स को ऊंचे दामों पर बेच देते थे। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) रूपेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोग प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के पीओएस  टर्मिनल का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। ये लोग नकली सिम कार्ड एक्टिवेट करते थे। फिर इन सिम को देश-विदेश के साइबर अपराधियों को बेच देते थे। देबलीना कई एजेंसियों के रडार पर थीं। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने उनके अपराधों की जानकारी दी थी। 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें मिली लिस्ट के मुताबिक देबलीना चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा नकली सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाली थीं। उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। हमने पाया कि ब्लैकलिस्ट होने से पहले उनके नाम पर 785 सिम कार्ड जारी किए गए थे। इनका इस्तेमाल कई तरह के साइबर क्राइम में किया गया था। उनका आधार कार्ड भी ब्लैकलिस्टेड था। पिछले एक महीने में कोलकाता पुलिस ने 2,000 से ज्यादा नकली सिम कार्ड जब्त किए हैं। देबलीना द्वारा कथित तौर पर बेचे गए सिम कार्ड का इस्तेमाल 200 से ज्यादा साइबर क्राइम में किया गया। इनमें डिजिटल अरेस्ट, लोन फ्रॉड और हैकिंग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ साइबर क्राइम कंबोडिया, थाईलैंड और म्यांमार जैसे देशों से किए गए। 
पुलिस के अनुसार, देबलीना ग्राहकों से यह कहकर अंगूठे के निशान लेती थी कि वेरिफिकेशन फेल हो गया है। जबकि असल में वो सर्विस प्रोवाइडर के पास वेरिफिकेशन पूरा कर लेती थी। इस तरह वो कई प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड हासिल कर लेती थी। 
पुलिस ने इस धाराओं के तहत दर्ज किया केसकोलकाता पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी और 66डी और बीएनएस की धारा 61 (2) , 319 (2), 318 (4) 336 (2), 336 (3), 338, 340 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में देबलीना सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खुलासा: युवती की करतूत सुन हिल गयी पुलिस
बार-बार बदलती थी पता, झूठे नाम का इस्तेमाल कर जारी किए 785 सिम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News