Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

‘गुंडागर्दी जारी रही तो जादवपुर की साख मिट्टी में मिल जाएगी’, सांसद सायनी घोष की चेतावनी

वहीं, मदन मित्रा ने एसएफआई पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो एसएफआई के नेता खुद अपने घरों में सुरक्षित रह पाएंगे या नहीं, इसकी भी फिक्र करनी होगी

08 Mar 2025

‘गुंडागर्दी जारी रही तो जादवपुर की साख मिट्टी में मिल जाएगी’, सांसद सायनी घोष की चेतावनी

कोलकाता। जादवपुर विश्वविद्यालय में जारी विवाद को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी संगठनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तृणमूल सांसद सायनी घोष ने इस मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद सहनशील हैं, इसलिए अब तक जादवपुर में पुलिस नहीं भेजी गई है। लेकिन अगर इस तरह की गुंडागर्दी चलती रही तो विश्वविद्यालय की साख मिट्टी में मिल जाएगी।"
सायनी घोष के अलावा तृणमूल के वरिष्ठ नेता मदन मित्रा ने भी एसएफआई पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा, "जिस दिशा में घटनाक्रम बढ़ रहा है, उससे लगता है कि एसएफआई के नेता खुद अपने घरों में सुरक्षित रह पाएंगे या नहीं, इस पर भी संदेह है।"
शनिवार को जादवपुर विश्वविद्यालय में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु पर हुए हमले के बाद से तृणमूल कांग्रेस लगातार एसएफआई पर हमलावर है। उस रात तृणमूल कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला था, जिसमें सायनी घोष भी शामिल थीं। अब उन्होंने दोबारा चेतावनी देते हुए कहा, "अगर मुख्यमंत्री चाहतीं, तो पुलिस बहुत कुछ कर सकती थी। 34 साल तक चले वाम शासन के गुंडाराज को खत्म करने का काम उन्होंने ही किया था।"
वहीं, मदन मित्रा ने एसएफआई पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो एसएफआई के नेता खुद अपने घरों में सुरक्षित रह पाएंगे या नहीं, इसकी भी फिक्र करनी होगी। इससे पहले भी उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा था, "हम ममता बनर्जी की ओर देख रहे हैं, इसलिए अभी चुप हैं। लेकिन अगर हमने बोलना शुरू किया, तो बात बहुत आगे जाएगी।"
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘गुंडागर्दी जारी रही तो जादवपुर की साख मिट्टी में मिल जाएगी’
वहीं, मदन मित्रा ने एसएफआई पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो एसएफआई के नेता खुद अपने घरों में सुरक्षित रह पाएंगे या नहीं, इसकी भी फिक्र करनी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News