Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'रेस-4' में विलेन के रोल में नजर आएंगे अभिनेता हर्षवर्धन राणे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रेस 4' के लिए निर्माताओं की विलेन की तलाश आखिरकार पूरी हो गई है, और इस भूमिका के लिए अभिनेता हर्षवर्धन राणे को चुन लिया गया है। पहले खबरें थीं कि इस किरदार के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को अप्रोच किया गया था, लेकिन अब ताजा अपडेट के अनुसार, हर्षवर्धन राणे को इस दमदार भूमिका के लिए फाइनल कर लिया गया है।

09 Mar 2025

'रेस-4' में विलेन के रोल में नजर आएंगे अभिनेता हर्षवर्धन राणे

आने वाले दिनों में कई बहुप्रतीक्षित फिल्मों के सीक्वल दर्शकों के बीच दस्तक देने वाले हैं। इनमें से एक है सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'रेस' का चौथा भाग, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से 'रेस 4' के बनने की आधिकारिक घोषणा हुई है, तब से इसे लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। जहां एक तरफ सैफ अली खान की इस फ्रैंचाइजी में वापसी से प्रशंसक उत्साहित हैं, वहीं अब फिल्म के विलेन के नाम का भी खुलासा हो गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रेस 4' के लिए निर्माताओं की विलेन की तलाश आखिरकार पूरी हो गई है, और इस भूमिका के लिए अभिनेता हर्षवर्धन राणे को चुन लिया गया है। पहले खबरें थीं कि इस किरदार के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को अप्रोच किया गया था, लेकिन अब ताजा अपडेट के अनुसार, हर्षवर्धन राणे को इस दमदार भूमिका के लिए फाइनल कर लिया गया है। निर्माताओं और निर्देशक का मानना है कि हर्षवर्धन इस किरदार में पूरी तरह फिट बैठेंगे और फिल्म में उनके विलेन अवतार को दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

फिल्म 'हसीना दिलरुबा' में हर्षवर्धन राणे के दमदार विलेन अवतार ने 'रेस 4' के निर्माताओं को खासा प्रभावित किया। यही वजह है कि उन्हें इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के खलनायक के रूप में चुना गया है। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन इसके सामने आते ही हर्षवर्धन के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह 'रेस 4' में सैफ अली खान के साथ टकराते नजर आएं।

'रेस 4' में रकुल प्रीत सिंह की एंट्री हो चुकी है, और वह पहली बार पर्दे पर सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी। पहली 'रेस' में सैफ के साथ अनिल कपूर, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु और कैटरीना कैफ थे, जबकि इसके सीक्वल में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस और अमीषा पटेल ने अहम भूमिकाएं निभाईं। 'रेस 3' में सैफ की जगह सलमान खान को लाया गया था, लेकिन अब चौथे भाग में सैफ अली खान की धमाकेदार वापसी हो रही है, जिससे फैंस बेहद उत्साहित हैं।

हर्षवर्धन राणे महज 16 साल की उम्र में अभिनय के जुनून में घर से निकल पड़े थे और उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी संघर्ष किया। जब उनकी पहली फिल्म 'सनम तेरी कसम' रिलीज हुई थी, तो उन्होंने इससे बड़ी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि, जब यह फिल्म दोबारा री-रिलीज हुई, तो इसने जबरदस्त कमाई कर ली और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'रेस-4' में विलेन के रोल में नजर आएंगे अभिनेता हर्षवर्धन राण
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रेस 4' के लिए निर्माताओं की विलेन की तलाश आखिरकार पूरी हो गई है, और इस भूमिका के लिए अभिनेता हर्षवर्धन राणे को चुन लिया गया है। पहले खबरे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News