Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार बजट में भागलपुर पर बरसी सौगात, सुल्तानगंज और भागलपुर में एयरपोर्ट से लोगों में खुशी : शाहनवाज

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार बजट 2025-26 बिहार को तेजी से तरक्की के रास्ते पर ले जाने का रोडमैप है और इसके साथ ही ये भागलपुर के लिए भी वरदान है। बिहार बजट 2025-26 में बिहार के हर कोने के लोगों के लिए हवाई यातायात को सुगम बनाने के प्रावधान कर राज्य की औद्योगिक उड़ान को सुनिश्चित किया गया है।

09 Mar 2025

बिहार बजट में भागलपुर पर बरसी सौगात, सुल्तानगंज और भागलपुर में एयरपोर्ट से लोगों में खुशी : शाहनवाज

भागलपुर। बिहार की तरक्की के साथ साथ भागलपुर की भी तरक्की तय हो गई है। दोनों बजट को मिलाकर भागलपुर और आसपास के इलाकों को सबसे ज्यादा मिला है। भागलपुर और आसपास के लोगों को दो दो एयरपोर्ट की सौगात मिली है। एक सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और दूसरा भागलपुर में छोटे विमानों की उड़ान के लिए एयरपोर्ट। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को भागलपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार बजट 2025-26 बिहार को तेजी से तरक्की के रास्ते पर ले जाने का रोडमैप है और इसके साथ ही ये भागलपुर के लिए भी वरदान है। बिहार बजट 2025-26 में बिहार के हर कोने के लोगों के लिए हवाई यातायात को सुगम बनाने के प्रावधान कर राज्य की औद्योगिक उड़ान को सुनिश्चित किया गया है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इन एयरपोर्ट्स के तैयार होने से बिहार में आर्थिक निवेश बढ़ेंगे और राज्य की औद्योगिक तरक्की तेज रफ्तार पकड़ेगी।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार बजट 2025-26 ही नहीं बल्कि केंद्रीय बजट में भी भागलपुर को बड़ी सौगातें मिली। विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविदद्यालय बनना तय होने के साथ बिहार में स्थापित होने वाले कृषि के क्षेत्र में तीन नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में एक की स्थापना भागलपुर में होगी। शाहनवाज हुसैन ने कहा केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार की इनायत हमेशा भागलपुर पर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार बजट में भागलपुर पर बरसी सौगात, सुल्तानगंज और भागलपुर म
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार बजट 2025-26 बिहार को तेजी से तरक्की के रास्ते पर ले जाने का रोडमैप है और इसके साथ ही ये भागलपुर के लिए भी वरदान है। बिहार बजट 2025





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News