Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कलकत्ता हाईकोर्ट ने जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर के पास रैलियों पर प्रतिबंध हटाया

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब इस क्षेत्र में रैली करने के इच्छुक संगठनों और राजनीतिक दलों को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी, जो इस पर निर्णय लेंगे।

12 Mar 2025

कलकत्ता हाईकोर्ट ने जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर के पास रैलियों पर प्रतिबंध हटाया

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) परिसर के आसपास राजनीतिक रैलियों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। बुधवार को न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की एकल पीठ ने अपने ही आठ मार्च के आदेश को रद्द करते हुए कहा कि अब इस मामले में आगे कोई दायित्व अदालत नहीं लेना चाहती।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब इस क्षेत्र में रैली करने के इच्छुक संगठनों और राजनीतिक दलों को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी, जो इस पर निर्णय लेंगे।

इससे पहले, आठ मार्च को अदालत ने विश्वविद्यालय परिसर के पास 13 मार्च तक किसी भी राजनीतिक रैली पर अंतरिम प्रतिबंध लगाया था और पुलिस को निर्देश दिया था कि वह इस दौरान किसी भी दल को रैली की अनुमति न दे।

इस फैसले के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही घोषणा की थी कि पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद भाजपा जादवपुर विश्वविद्यालय में जारी संकट को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। ऐसे में अगर पुलिस प्रशासन भाजपा को रैली की अनुमति देने से इनकार करता है, तो कानूनी लड़ाई का नया दौर शुरू हो सकता है।

गौरतलब है कि एक मार्च को जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में उस समय भारी हंगामा हो गया था, जब राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु की कार को कथित तौर पर छात्रों ने रोक लिया। इसके बाद वहां धक्का-मुक्की हुई।

छात्रों की मांग थी कि विश्वविद्यालय में तत्काल छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जब मंत्री बसु विरोध के कारण विश्वविद्यालय छोड़ने लगे, तो उनकी गाड़ी ने जानबूझकर दो छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इस हंगामे के बीच मंत्री ब्रात्य बसु को भी हल्की चोटें आईं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सरकारी एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद जादवपुर विश्वविद्यालय और उसके आसपास के इलाके में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कलकत्ता हाईकोर्ट ने जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर के पास रैलिय
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब इस क्षेत्र में रैली करने के इच्छुक संगठनों और राजनीतिक दलों को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी, जो इस पर निर्णय ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News