Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत-बांग्लादेश सीमा पर पिछले एक साल में 2601 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए : गृह राज्य मंत्री

उन्होंने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने उन्नत निगरानी प्रणाली, अतिरिक्त बलों की तैनाती और तकनीकी एकीकरण को अपनाया है।

12 Mar 2025

भारत-बांग्लादेश सीमा पर पिछले एक साल में 2601 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए : गृह राज्य मंत्री

नई दिल्ली। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर पिछले एक साल में 2601 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में अवैध प्रवासन और सीमा सुरक्षा से जुड़े प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर 1 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2025 तक कुल 2601 लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि 2024 में जनवरी में 138, फरवरी 124, मार्च 118, अप्रैल 91, मई 32, जून 247, जुलाई 267, अगस्त 214, सितंबर 300, अक्टूबर 331, नवंबर 310, दिसंबर 253 और 2025 के जनवरी माह में 176 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने उन्नत निगरानी प्रणाली, अतिरिक्त बलों की तैनाती और तकनीकी एकीकरण को अपनाया है। सुरक्षा उपायों में हैंडहेल्ड थर्मल इमेजर, नाइट विजन डिवाइस, मानव रहित हवाई वाहन, सीसीटीवी अथवा पीटीजी कैमरे आईआर सेंसर और असम के धुबरी में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित समग्र एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली शामिल हैं। परिचालन स्तर पर, सीमा पर लगातार गश्त, नाके, अवलोकन चौकियों तथा स्थानीय पुलिस और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में फ्लड लाइट और सौर लाइट के माध्यम से रोशनी की व्यवस्था की गई है जबकि नदी क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए नावें और फ्लोटिंग सीमा चौकियां तैनात की गई हैं। खुफिया नेटवर्क को मजबूत किया गया है ताकि तस्करों की पहचान और निगरानी की जा सके, साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त अवरोधों के साथ बाड़बंदी को उन्नत किया गया है। सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय बैठकों, डॉग स्क्वायड की तैनाती, गहन वाहन गश्त और बीएसएफ द्वारा संचालित 15 मानव तस्करी विरोधी इकाइयों की सक्रियता से सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया गया है।

राय ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), संयुक्त भारत बांग्लादेश दिशा निर्देश 1975 के अनुसार विभिन्न स्तरों पर सीमा गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित करता है। इसके अलावा 2011 में बीएसएफ और बीजीबी के बीच हस्ताक्षरित समन्वित सीमा प्रबंधन योजना के तहत निर्धारित तंत्र के अनुसार नोडल अधिकारी नियमित बैठकें आयोजित करते हैं।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ की दक्षता बढ़ाने के लिए कई उपाय किए गए हैं, जिनमें अवलोकन चौकियों की स्थापना, जवानों की संख्या में वृद्धि, सीमा बाड़बंदी और फ्लड लाइट व्यवस्था का निर्माण शामिल है। नदी क्षेत्रों की निगरानी के लिए जलयान, नौकाएं और फ्लोटिंग सीमा चौकियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा हैंडहेल्ड थर्मल इमेजर, नाइट विजन डिवाइस, ट्विन टेलीस्कोप, मानव रहित हवाई वाहन जैसे उन्नत तकनीकी उपकरणों की तैनाती की गई है। खुफिया तंत्र को सुदृढ़ किया गया है और राज्य सरकारों एवं खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय को और मजबूत किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत-बांग्लादेश सीमा पर पिछले एक साल में 2601 बांग्लादेशी ना
उन्होंने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने उन्नत निगरानी प्रणाली, अतिरिक्त बलों की तैनाती और तकनीक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News