Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ममता बनर्जी को लंदन दौरे की मिली मंजूरी, ऑक्सफोर्ड में भाषण और उद्योगपतियों संग बैठक करेंगी चर्चा

ममता बनर्जी को प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से आमंत्रण मिला है, जहां वह छात्रों और शोधकर्ताओं को संबोधित करेंगी। अपने भाषण में वह पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन को लेकर चर्चा कर सकती हैं।

12 Mar 2025

ममता बनर्जी को लंदन दौरे की मिली मंजूरी, ऑक्सफोर्ड में भाषण और उद्योगपतियों संग बैठक करेंगी चर्चा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को केंद्र सरकार ने उनके लंदन दौरे की अनुमति दे दी है। वह 21 मार्च को दुबई होते हुए लंदन रवाना होंगी और वहां सात दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके इस दौरे में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भाषण देने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण औद्योगिक बैठक भी शामिल है, जहां वह पश्चिम बंगाल में निवेश को लेकर उद्योगपतियों और व्यापार प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगी।

ममता बनर्जी को प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से आमंत्रण मिला है, जहां वह छात्रों और शोधकर्ताओं को संबोधित करेंगी। अपने भाषण में वह पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन को लेकर चर्चा कर सकती हैं। इसके अलावा, वह राज्य में महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही ‘कन्याश्री’ जैसी योजनाओं की भी जानकारी देंगी।

लंदन में होने वाली औद्योगिक बैठक में ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की निवेश नीतियों को सामने रखेंगी। नवान्न सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में मुख्यमंत्री राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल, सरकार की नीतियों और नए अवसरों पर चर्चा करेंगी। उनका उद्देश्य ब्रिटेन के उद्योगपतियों को बंगाल में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है।

पश्चिम बंगाल और ब्रिटेन के संबंधों को मजबूत करने पर जोर

ममता बनर्जी का यह दौरा सिर्फ निवेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पश्चिम बंगाल और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने पर भी केंद्रित रहेगा। कोलकाता और लंदन का अतीत में गहरा व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध रहा है, जिसे मुख्यमंत्री फिर से नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती हैं।

इससे पहले, फरवरी में पश्चिम बंगाल में दो दिवसीय ‘वर्ल्ड बंगाल बिजनेस समिट’ का आयोजन हुआ था, जिसे उद्योग जगत ने सफल माना था। अब ममता बनर्जी लंदन में उस सफलता को आगे बढ़ाने और राज्य में अधिक निवेश आकर्षित करने की कोशिश करेंगी।

ममता बनर्जी 29 मार्च को कोलकाता लौटेंगी। उनके इस दौरे को आगामी 2026 के विधानसभा चुनावों की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जहां वह राज्य में आर्थिक विकास और निवेश बढ़ाने की अपनी नीति को जनता के सामने रख सकती हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स से मिली छुट्टी
ममता बनर्जी को प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से आमंत्रण मिला है, जहां वह छात्रों और शोधकर्ताओं को संबोधित करेंगी। अपने भाषण में वह पश्चिम बंगाल की सांस्कृत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News