Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रदूषण पर हालिया वैश्विक रिपोर्ट पर जयराम रमेश ने साधा सरकार पर निशाना

कांग्रेस नेता रमेश ने आरोप लगाया है कि सरकार वायु प्रदूषण से जुड़ी मृत्यु दर की समस्या को नकारती आ रही है। प्रदूषण को कम करने के लक्षित कार्यक्रमों पर्याप्त धन आवंटन, आवंटित संसाधनों का उचित उपयोग और धन के दुरुपयोग की समस्या से जुझ रहे हैं।

16 Mar 2025

प्रदूषण पर हालिया वैश्विक रिपोर्ट पर जयराम रमेश ने साधा सरकार पर निशाना

नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता से संबन्धित प्रौद्योगिकी कंपनी आईक्यूएआईआर की हालिया रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उन्हाेंने कुछ सुझाव दिए हैं। पार्टी नेता कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देशभर में तेजी से वायु गुणवत्ता की स्थिति बिगड़ी है। इसके पीछे सरकार की उदासीनता व नीतिगत अराजकता है।

कांग्रेस नेता रमेश ने आरोप लगाया है कि सरकार वायु प्रदूषण से जुड़ी मृत्यु दर की समस्या को नकारती आ रही है। प्रदूषण को कम करने के लक्षित कार्यक्रमों पर्याप्त धन आवंटन, आवंटित संसाधनों का उचित उपयोग और धन के दुरुपयोग की समस्या से जुझ रहे हैं। सरकार को आगे बढ़ने के लिए स्पष्ट कदम उठाने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आईक्यूएआईआर की रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व का पांचवां सबसे प्रदूषित देश है। दुनिया के एक साै सबसे प्रदूषित शहरों में से 74 शहर भारत में हैं। मेघालय के बर्नीहाट के बाद राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली) विश्व का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है।

कांग्रेस महासचिव जयराम ने सुझाव दिया है कि भारत के व्यापक क्षेत्रों में वायु प्रदूषण से जुड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट को सरकार को स्वीकार करना होना चाहिए। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम(एनसीएपी) के तहत उपलब्ध कराए जाने वाले फंड में भारी वृद्धि करनी चाहिए। ठोस ईंधन जलने, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और औद्योगिक उत्सर्जन जैसे उत्सर्जन के प्रमुख स्रोतों पर ध्यान पुनः केन्द्रित करना चाहिए। हर भारतीय शहर के लिए सटीक डेटा निगरानी क्षमता दी जानी चाहिए, कोयला बिजली संयंत्रों के लिए वायु प्रदूषण मानदंडों को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून (एनजीटी) की स्वतंत्रता बहाल की जानी चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रदूषण पर हालिया वैश्विक रिपोर्ट पर जयराम रमेश ने साधा सरका
कांग्रेस नेता रमेश ने आरोप लगाया है कि सरकार वायु प्रदूषण से जुड़ी मृत्यु दर की समस्या को नकारती आ रही है। प्रदूषण को कम करने के लक्षित कार्यक्रमों पर्याप्त धन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News