Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अब नेपाल के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर में भारतीय श्रद्धालु यूपीआई से दे सकेंगे दान

नेपाल के फोन पे के साथ समझौता होने के बाद इस सुविधा की शुरुआत हो चुकी है।

16 Mar 2025

अब नेपाल के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर में भारतीय श्रद्धालु यूपीआई से दे सकेंगे दान

काठमांडू, 16 मार्च (हि.स.)। भारतीय श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुक्तिनाथ मंदिर में अब भारतीय ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम भीम यूपीआई से दान दक्षिणा दिए जाने की व्यवस्था की गई है। नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर महा प्रसाद अधिकारी ने मुक्तिनाथ मंदिर के प्रांगण में इस सुविधा का अनावरण किया है। नेपाल के फोन पे के साथ समझौता होने के बाद इस सुविधा की शुरुआत हो चुकी है।

अभी तक काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में भारत के किसी भी ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम से दान देने या विशेष पूजा का शुल्क जमा करने की सुविधा थी, लेकिन अब यह सुविधा मुक्तिनाथ मंदिर में भी शुरू की गई है। राष्ट्र बैंक के गवर्नर अधिकारी ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि अब भारतीय श्रद्धालुओं को इस मंदिर में आने के बाद कैश से दान या दक्षिणा देने के बजाए क्यू आर कोड के जरिए भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर के बाद भारतीय श्रद्धालु मुक्तिनाथ मंदिर जाते हैं। अधिकारी ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा होने से अब भारतीय पर्यटकों और श्रद्धालुओं को काफी आसानी हो गई है।

भारत के रिजर्व बैंक ने नेपाल में सिर्फ 100 या उससे कम के नोट ही कानूनी रूप से वैध किये हैं। इस कारण भारतीय यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटक अपने साथ में 25 हजार से अधिक रुपए कैश नहीं रख सकते हैं। इस कारण भी भारतीय नागरिकों को काफी दिक्कतें आती थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अब नेपाल के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर में भारतीय श्रद्धालु यू
नेपाल के फोन पे के साथ समझौता होने के बाद इस सुविधा की शुरुआत हो चुकी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News