वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस का प्राथमिक अनुमान हैं कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने रेकी कर ली थी
कोलकाता। कपड़े से ढका हुआ चेहरा और हाथ में लोहे का रॉड लेकर एक के बाद एक फ्लैट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना बागुईआटी थाना इलाके के प्रफुल्ल कानन की हैं। 16 मार्च की सुबह प्रफुल्ल कानन क्षेत्र में एक आवास में चोरी हुई। प्रफुल्लकानन के ए/बी 25 स्थित फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम तब दिया गया जब घर के मालिक बैजू सिंह और उनका परिवार पुरी घूमने गए थे, 16 मार्च को जब वे वापस लौटे तो देखा की घर का मुख्य दरवाजा बंद था।
सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि 15 तारीख को सुबह 3 बजे एक व्यक्ति जिसने अपना चेहरा कपड़े से ढक कर मकान में दाखिल हुआ जिसके हाथ में रॉड जैसी वस्तु थी जिसके जरीये उसने खिड़की तोड़ा और घर में दाखिल हुआ। फिर चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे लगभग 15 लाख रुपये के आभूषण और 3 लाख रुपये नदक लेकर फरार हो गये। पुलिस का प्राथमिक अनुमान हैं कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने रेकी कर ली थी, क्योंकि उन्हें पता था कि वहां सीसीटीवी लगा हुआ है, इसीलिए उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे।