Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फुरफुरा शरीफ के पीरजादा ने की ममता से दीघा में मस्जिद बनाने की मांग

दीघा में स्थित इस जगन्नाथ मंदिर को 22 एकड़ में बनाया है

17 Mar 2025

फुरफुरा शरीफ के पीरजादा ने की ममता से दीघा में मस्जिद बनाने की मांग

कोलकाता। दीघा जगन्नाथ मंदिर को लेकर अब हिंदू मुस्लिम विवाद शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, फुरफुरा शरीफ के पीरजादा तोहा सिद्दीकी ने दीघा में मुसलमानों के लिए एक मस्जिद बनाने की भी मांग की है। सीएम के दौरे से पहले तोहा सिद्दीकी ने कहा कि दीघा में हिंदुओं के लिए जगन्नाथ मंदिर बनाया गया है तो मुसलमानों के लिए भी एक मस्जिद बनाई जाए। सीएम से मुलाकात कर इसका अनुरोध करेंगे। 
तोहा सिद्दीकी ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात से कोई एतराज नहीं हैं कि वहाँ मंदिर बन रहा हैं, मंदिर जो लगभग बन गया हैं लेकिन  सीएम को समझना होगा कि दीघा में सिर्फ हिंदू ही नहीं, बल्कि मुस्लिम भाई भी जाते हैं इसलिए वहां एक मस्जिद भी बनाई जाए। इस पर उन्हें विचार करना चाहिए। अगर वक्फ संपत्ति के तहत कोई व्यवस्था संभव हो, तो इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा फुरफुरा शरीफ के पीरजादा ने और भी कई मांगों की जिक्र किया।  दीघा में स्थित इस जगन्नाथ मंदिर को 22 एकड़ में बनाया है। इसको बनाने में करीब 143 करोड़ रुपये का खर्चा आया है। कहा ये भी जाता है कि यह सीएम ममता बनर्जी की पसंदीदा परियोजना है। इस साल अप्रैल में इसके उद्घाटन की संभावना है। दीघा जगन्नाथ मंदिर पुरी जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। दीघा जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दीघा में स्थित जगन्नाथ धाम का निर्माण पश्चिम बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने किया है। सीएम ममता ने 2019 में इसकी आधारशीला रखी थी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पीरजादा ने की ममता से दीघा में मस्जिद बनाने की मांग
दीघा में स्थित इस जगन्नाथ मंदिर को 22 एकड़ में बनाया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News