Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

राजसाक्षी बने पार्थ चटर्जी के दामाद, गुप्त गवाही से बढ़ी मुश्किलें

कुछ समय पहले कल्याणमय भट्टाचार्य ने अदालत में अर्जी देकर राजसाक्षी बनने की इच्छा जताई थी, जिसे बैंकशाल स्थित ईडी की विशेष अदालत ने मंजूर कर लिया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें आदेश दिया कि वे महानगर और जिला अदालत के 20वें न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने गुप्त गवाही दें।

18 Mar 2025

राजसाक्षी बने पार्थ चटर्जी के दामाद, गुप्त गवाही से बढ़ी मुश्किलें

कोलकाता। कोलकाता में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी जांच में एक बड़ा मोड़ आया है। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के दामाद कल्याणमय भट्टाचार्य ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने राजसाक्षी बनने का फैसला किया था, और अब उन्होंने गुप्त रूप से अपनी गवाही दर्ज करवा दी है। इस कदम से पार्थ चटर्जी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

कुछ समय पहले कल्याणमय भट्टाचार्य ने अदालत में अर्जी देकर राजसाक्षी बनने की इच्छा जताई थी, जिसे बैंकशाल स्थित ईडी की विशेष अदालत ने मंजूर कर लिया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें आदेश दिया कि वे महानगर और जिला अदालत के 20वें न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने गुप्त गवाही दें। मंगलवार को उन्होंने अदालत में अपनी गवाही दर्ज करवाई। ईडी के मुताबिक, 26 और 31 मार्च को इस मामले में पार्थ चटर्जी के खिलाफ और भी दो गवाह अदालत में पेश हो सकते हैं।

ईडी का आरोप है कि पार्थ चटर्जी ने इस भ्रष्टाचार में अपनी पत्नी, बेटी और दामाद को भी शामिल किया था। जांच के दौरान सामने आया कि पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला इलाके के एक निजी स्कूल से जुड़े दस्तावेजों में पार्थ चटर्जी की बेटी और दामाद का नाम सामने आया। अमेरिका में रहकर कल्याणमय भट्टाचार्य ने कई कंपनियों और ट्रस्टों का संचालन किया, जिनके जरिए बड़े पैमाने पर जमीन खरीदने के सबूत मिले हैं।

ईडी सूत्रों के अनुसार, जब कल्याणमय से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि पार्थ चटर्जी के दबाव में आकर उन्हें भ्रष्टाचार में शामिल होना पड़ा। जांच के दौरान उनके विदेश जाने पर भी रोक लगा दी गई थी, और अब बिना अदालत की अनुमति के वे कोलकाता नहीं छोड़ सकते। हालांकि, गुप्त गवाही देने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे विदेश यात्रा की अनुमति मांग सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि कल्याणमय भट्टाचार्य की गवाही पार्थ चटर्जी के खिलाफ मामले को और मजबूत बना सकती है। अगर अन्य गवाह भी अदालत में उनके खिलाफ बयान देते हैं, तो जांच एजेंसियों के पास उनके खिलाफ ठोस सबूत जुटाने का मौका मिलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजसाक्षी बने पार्थ चटर्जी के दामाद, गुप्त गवाही से बढ़ी मुश
कुछ समय पहले कल्याणमय भट्टाचार्य ने अदालत में अर्जी देकर राजसाक्षी बनने की इच्छा जताई थी, जिसे बैंकशाल स्थित ईडी की विशेष अदालत ने मंजूर कर लिया था। इसके बाद अद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News