Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, श्रृंखला में 2-0 की ली बढ़त

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेन सियर्स (2/23) और जैकब डफी (2/20) ने पाकिस्तानी ओपनर्स मोहम्मद हारिस (11) और हसन नवाज (0) को जल्दी पवेलियन भेज दिया, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 3.1 ओवर में 19/2 हो गया।

18 Mar 2025

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, श्रृंखला में 2-0 की ली बढ़त

डुनेडिन। टिम सीफर्ट और फिन एलेन की धमाकेदार पारियों और कीवी तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने मंगलवार को डुनेडिन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेन सियर्स (2/23) और जैकब डफी (2/20) ने पाकिस्तानी ओपनर्स मोहम्मद हारिस (11) और हसन नवाज (0) को जल्दी पवेलियन भेज दिया, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 3.1 ओवर में 19/2 हो गया।

इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा और इरफान खान ने स्कोर को छह ओवरों में 36/2 तक पहुंचाया लेकिन जल्द ही इरफान (11) और खुशदिल शाह (2) को ईश सोढ़ी ने अपना शिकार बनाया और पाकिस्तान का स्कोर 7 ओवर में 4 विकेट पर 52 रन हो गया।

सलमान अली आगा ने 28 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन की अहम पारी खेली लेकिन सियर्स ने उन्हें पवेलियन भेजकर पाकिस्तान का स्कोर 9.2 ओवर में 5 विकेट पर 76 रन कर दिया।

नीचे के क्रम में शादाब खान (14 गेंदों में 26 रन, दो चौके और दो छक्के) और शाहीन अफरीदी (14 गेंदों में नाबाद 22 रन, दो चौके और एक छक्का) ने उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे पाकिस्तान ने 15 ओवर के वर्षा प्रभावित मैच में 9 विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया।

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने आक्रामक शुरुआत की।

फिन एलेन ने मोहम्मद अली के दूसरे ओवर में तीन छक्के लगाए जबकि टिम सीफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी के अगले ओवर में चार छक्के जड़कर पाकिस्तान के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। न्यूजीलैंड ने चार ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिये।

अली ने 66 रनों की साझेदारी को तोड़ते हुए सीफर्ट को (32 गेंदों में 45 रन, तीन चौके, पांच छक्के) पर आउट किया, जिससे न्यूजीलैंड का स्कोर 4.4 ओवर में 1 विकेट पर 66 रन हो गया।

एलेन ने मार्क चैपमैन के साथ छोटी साझेदारी बनाई लेकिन 16 गेंदों में 38 रन (एक चौका, पांच छक्के) की धमाकेदार पारी खेलकर वह जहानदाद खान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए, जिससे न्यूजीलैंड 6.5 ओवर में 2 विकेट पर 87 के स्कोर पर पहुंच गया।

इसके बाद न्यूजीलैंड ने जल्दी-जल्दी मार्क चैपमैन (1) और जेम्स नीशम (5) के विकेट गंवाए और 8.3 ओवर में 97 पर 4 विकेट खो दिया।

हालांकि, डेरिल मिचेल (14 रन, 14 गेंदें) और मिचेल हे (21 रन, 16 गेंदें, दो चौके, एक छक्का) ने उपयोगी पारियां खेलीं और टीम को 11 गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत दिला दी।

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ (3/20) सबसे सफल गेंदबाज रहे। टिम सीफर्ट को उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेन सियर्स (2/23) और जैकब डफी (2/20) ने पाकिस्तानी ओपनर्स मोहम्मद हारिस (11) और हसन नवाज (0





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News