Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में हार के बाद सलमान अली ने कहा- हमें पावरप्ले में बेहतर होने की जरूरत

इस हार के साथ ही पाकिस्तान सीरीज में 0-2 से पीछे हो गया। मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम को पावरप्ले में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

18 Mar 2025

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में हार के बाद सलमान अली ने कहा- हमें पावरप्ले में बेहतर होने की जरूरत

डुनेडिन। मंगलवार को यहां खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान सीरीज में 0-2 से पीछे हो गया। मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम को पावरप्ले में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह मैच पिछले मुकाबले की तुलना में अच्छा रहा।

उन्होंने पाकिस्तान की फील्डिंग की सराहना की और गेंदबाजों के प्रदर्शन की भी तारीफ की। खासतौर पर हारिस रऊफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। हालांकि, सलमान ने यह भी माना कि पाकिस्तान को पावरप्ले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार करने की जरूरत है। सलमान आगा ने कहा, "मौसम बहुत ठंडा था। यह पिछली बार की तुलना में बेहतर मैच था। हमने बेहतर बल्लेबाजी की। हमारी फील्डिंग शानदार रही। गेंदबाजी कुछ समय तक अच्छी रही, लेकिन हमें यह समझना होगा कि यहां उछाल अलग है। पावरप्ले के बाद हमने अच्छी गेंदबाजी की। हारिस ने बेहतरीन गेंदबाजी की। लेकिन हमें पावरप्ले में और बेहतर होने की जरूरत है, खासतौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में।"

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी एक बार फिर संघर्ष करती नजर आई। सलमान अली आगा ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

नीचे के क्रम में शादाब खान (26 रन, 14 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) और शाहीन अफरीदी (22* रन, 14 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) ने उपयोगी पारियां खेलीं और पाकिस्तान ने 15 ओवर के वर्षा बाधित मुकाबले में 135/9 का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके।

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत तूफानी रही। टिम साइफर्ट और फिन एलेन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। एलेन ने मोहम्मद अली के ओवर में तीन छक्के लगाए, जबकि साइफर्ट ने शाहीन अफरीदी के ओवर में चार छक्के जड़ दिए। हालांकि, साइफर्ट और एलेन के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के विकेट तेजी से गिरे, लेकिन मिचेल सैंटनर के 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 11 गेंद शेष रहते ही पांच विकेट से जीत दर्ज कर ली।

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ (3/20) सबसे सफल गेंदबाज रहे। टिम साइफर्ट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में हार के बाद सलमान अली ने
इस हार के साथ ही पाकिस्तान सीरीज में 0-2 से पीछे हो गया। मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम को पावरप्ले में बेहतर प्रदर्शन करने की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News