Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

हेमा मालिनी ने ईशा देओल को दी थी आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की सलाह

इस मुश्किल समय में उनकी मां हेमा मालिनी ने उन्हें सहारा दिया और एक महत्वपूर्ण सीख दी। हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की शिक्षा दी है।

20 Mar 2025

हेमा मालिनी ने ईशा देओल को दी थी आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की सलाह

अभिनेता धर्मेंद्र और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। उनकी आगामी फिल्म 'तुमको मेरी कसम' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। ईशा आर्थिक रूप से सक्षम हैं और अपनी पहचान खुद बना रही हैं। पिछले साल ईशा देओल का उनके पति से तलाक हो गया था। इस मुश्किल समय में उनकी मां हेमा मालिनी ने उन्हें सहारा दिया और एक महत्वपूर्ण सीख दी। हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की शिक्षा दी है।

ईशा देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया कहा, "मुझे लगता है कि हर मां अपनी बेटियों को अपनी पहचान खुद बनाने की प्रेरणा देती है। मेरी मां ने भी मुझे यही सिखाया और यही करने को कहा। वह हमेशा मुझसे कहती थीं कि कड़ी मेहनत करो, अपनी पहचान बनाओ, और कोई न कोई प्रोफेशन चुनो। भले ही तुम अपना नाम न बना सको, लेकिन किसी न किसी प्रोफेशन में अपनी पहचान बनाना बहुत जरूरी है। इसे कभी मत छोड़ना। हमेशा प्रयास करते रहो और काम करते रहो।"

ईशा ने आगे कहा, "मेरी मां ने हमेशा मुझसे एक महिला के तौर पर स्वतंत्र रहने की सलाह दी है, चाहे किसी का भी पति हो और उसकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। उन्होंने मुझसे कहा कि, तुम चाहें करोड़पति से शादी कर लो, लेकिन एक महिला का फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होना उसे अलग पहचान देता है। मेरी मां का विश्वास था कि रोमांस जिंदगी का एक अहम हिस्सा है और इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। मां ने मुझसे कहा था कि रोमांस वो एहसास है, जो हमें सभी को चाहिए। यह कुछ ऐसा है, जो कभी खत्म नहीं होना चाहिए। मैंने उनकी सलाह को ध्यान में रखा है, लेकिन अभी तक उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हेमा मालिनी ने ईशा देओल को दी थी आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की
इस मुश्किल समय में उनकी मां हेमा मालिनी ने उन्हें सहारा दिया और एक महत्वपूर्ण सीख दी। हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News