Please wait
यूएई टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, ईरानी राजनयिक तलब Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछुआरे सुरक्षित निकाले गए Sudhir wins historic नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईडी का समन Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic

मणिपुर में उग्रवादी संगठनों के छह कैडर गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मुतुम जैक्सन मैतेई अकोइजम संजॉय सिंह और नोंगथोम्बम गोपेन सिंह के पास से एक इंसास राइफल (मैगजीन में तीन गोलियां), एक 9एमएम पिस्तौल (मैगजीन में दो गोलियां), दो एयर गन, एक डबल बैरल गन, एक लाथोड गन का बॉडी पार्ट, एक इंसास एलएमजी की दोषपूर्ण मैगजीन, एक एसएलआर राइफल की मैगजीन, एक 7.62 एलएमजी की कटी हुई मैगजीन और एक लाथोड शेल और एक टीयर स्मोक शेल मिला है।

22 Mar 2025

मणिपुर में उग्रवादी संगठनों के छह कैडर गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग संगठनों के छह सक्रिय कैडर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह यह जानकारी दी।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार,सुरक्षा बलों ने आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर लैशराम रोमन मैतेई (46) को इंफाल ईस्ट जिले के अंड्रो-थाना क्षेत्र के उचोल माखा लेकै से गिरफ्तार किया। वह जनता से जबरन वसूली करता था। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक वॉलेट जब्त किया गया। इसके अलावा मणिपुर पुलिस ने केसीपी (अपुनबा) के तीन सक्रिय कैडरों को इंफाल वेस्ट जिले से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मुतुम जैक्सन मैतेई (20), अकोइजम संजॉय सिंह (19) तथा नोंगथोम्बम गोपेन सिंह (59) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मुतुम जैक्सन मैतेई अकोइजम संजॉय सिंह और नोंगथोम्बम गोपेन सिंह के पास से एक इंसास राइफल (मैगजीन में तीन गोलियां), एक 9एमएम पिस्तौल (मैगजीन में दो गोलियां), दो एयर गन, एक डबल बैरल गन, एक लाथोड गन का बॉडी पार्ट, एक इंसास एलएमजी की दोषपूर्ण मैगजीन, एक एसएलआर राइफल की मैगजीन, एक 7.62 एलएमजी की कटी हुई मैगजीन और एक लाथोड शेल और एक टीयर स्मोक शेल मिला है।मणिपुर पुलिस ने निंगथौजम चालाम्बा सिंह (28) को गिरफ्तार किया है। वह पहले पकड़े गए तीन उग्रवादियों का कमांडर है। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। एक अन्य कार्रवाई में मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने केसीपी-पीडब्ल्यूजी के एक सक्रिय कैडर थांगमंगजम नाओबा सिंह (28) उर्फ पामुबा को इम्फाल वेस्ट जिले के मयांग लांगजिंग बाजार से गिरफ्तार किया। वह इंफाल क्षेत्र में पत्थर क्रशर, दुकानों और आम जनता से जबरन धन वसूली करता था। सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (प्रो) के एक कैडर निंगथौजम सुंदर सिंह उर्फ निंगथौबा उर्फ येनिंग (24) को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुर में उग्रवादी संगठनों के छह कैडर गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मुतुम जैक्सन मैतेई अकोइजम संजॉय सिंह और नोंगथोम्बम गोपेन सिंह के पास से एक इंसास राइफल (मैगजीन में तीन गोलियां), एक 9एमएम पिस्तौल (मैग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News