Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल के पहले मैच के टिकटों की कालाबाजारी, तीन गिरतार 

इस बारे में कोलकाता पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है

22 Mar 2025

आईपीएल के पहले मैच के टिकटों की कालाबाजारी, तीन गिरतार 

कोलकता। आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। आईपीएल का पहला मैच आज शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला गया। आईपीएल मैच के लिए टिकटों की मांग शुरू से ही काफी अधिक थी। यहां आईपीएल टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टिकटों की कालाबाजारी जोरों पर है। शनिवार दोपहर तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
सूत्रों के अनुसार, टिकटों की कालाबाजारी की सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को मार्कि्वस स्ट्रीट पर छापा मारा और क्रमश: न्यू मार्केट इलाके से शाहबाज खान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से मैच के छह टिकट बरामद किये गये। पता चला है कि गिरफ्तार युवक कथित तौर पर टिकटों की काला बाजारी में संलिप्त है। इसके पहले शुक्रवार को मध्य कोलकाता क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उनके नाम पीयूष महेंद्र और कमल हुसैन हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों लोग टिकटों की कालाबाजारी कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, धीरज माली नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर देखा कि शनिवार के आईपीएल मैच के लिए टिकट उपलब्ध हैं। वह गिरीश पार्क क्षेत्र में गए और पीयूष महेंद्रा से मिले। उन्होंने पीयूष को 20 हजार रुपये नकद दिये। इसके बदले उसे एक लिफाफा मिला। लिफाफा खोलने पर पता चला कि उसके अंदर दो टिकट थे जिनकी कीमत दो हजार रुपये थी। उन्हें अहसास होने पर कि उनके साथ धोखा हुआ है तो उन्होंने गिरीश पार्क थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। दर्ज शिकायत के आधार पर पीयूष महेंद्रा और उसके सहयोगी कमल हुसैन को कल यानी शुक्रवार को कोलकाता के मित्रा लेन से गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से कुल 17 टिकट बरामद किये गये। चार अधिक दामों के टिकट सहित 20,600 रुपये बरामद किये गये। गिरफ्तार व्यक्तियों के दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। इस बारे में कोलकाता पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल के पहले मैच के टिकटों की कालाबाजारी, तीन गिरतार 
इस बारे में कोलकाता पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News