Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लखनऊ सुपर जायंट्स ने चोटिल मोहसिन की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में किया शामिल

आईपीएल के बयान के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं।

23 Mar 2025

लखनऊ सुपर जायंट्स ने चोटिल मोहसिन की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में किया शामिल

नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में अपने अभियान की शुरुआत से पहले टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को अपने स्क्वाड में शामिल किया है। टीम के गेंदबाज मोहसिन खान चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में एलएसजी ने मोहसिन की जगह शार्दुल को अपने साथ जोड़ा है। रविवार को आईपीएल ने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी बयान में इसकी जानकारी दी है।

आईपीएल के बयान के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं। अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) से उनके आरक्षित मूल्य 2 करोड़ रुपये पर अनुबंधित किया गया है।

शार्दुल का आईपीएल प्रदर्शनशार्दुल आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में नहीं बिके नहीं थे, लेकिन अब लखनऊ ने उन्हें बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। शार्दुल का अभी तक अच्छा आईपीएल रिकॉर्ड रहा है। शार्दुल ठाकुर अब तक आईपीएल की पांच टीमों के लिए खेल चुके हैं। शार्दुल चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अब तक इस लीग में 95 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 94 विकेट लिए हैं और 138.92 के स्ट्राइक रेट से 307 रन भी बनाए हैं।

एलएसजी सोमवार को खेलेगी अपना पहला मैचएलएसजी अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत सोमवार यानी 24 मार्च को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लखनऊ सुपर जायंट्स ने चोटिल मोहसिन की जगह शार्दुल ठाकुर को टी
आईपीएल के बयान के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है, जो चोट के कारण टाटा इंड





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News