Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बांग्लादेश टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को मैच के दौरान पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

36 वर्षीय तमीम इकबाल मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के खिलाफ बीकेएसपी मैदान में खेले जा रहे मैच में टीम की अगुवाई कर रहे थे, जब उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। मैदान पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

24 Mar 2025

बांग्लादेश टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को मैच के दौरान पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सोमवार को ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) के एक मुकाबले के दौरान दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

36 वर्षीय तमीम इकबाल मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के खिलाफ बीकेएसपी मैदान में खेले जा रहे मैच में टीम की अगुवाई कर रहे थे, जब उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। मैदान पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य चिकित्सक देबाशीष चौधरी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "तमीम ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की गई और ईसीजी किया गया। रिपोर्ट में थोड़ी समस्या पाई गई, लेकिन इस तरह की स्थिति में तुरंत कुछ समझ पाना मुश्किल होता है।"

पहली ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में भी कुछ असामान्यताएं देखी गईं। हालांकि, तमीम को जब थोड़ी राहत महसूस हुई, तो उन्होंने ढाका वापस लौटने की इच्छा जताई लेकिन जैसे ही वह अस्पताल से निकलकर मैदान की ओर लौट रहे थे, उन्हें फिर से सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, इस बार तमीम को गंभीर हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें फजलतुननेस्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमीम इकबाल की सर्जरी की जा रही है और उनके हृदय की धमनियों में स्टेंट (एक विशेष प्रकार की जालीदार ट्यूब) डाला जाएगा, जिससे रक्त संचार सुचारू रूप से जारी रह सके।

इस घटना के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कई निदेशक सावर पहुंच रहे हैं और इस वजह से बोर्ड की निर्धारित बैठक को सोमवार के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को मैच के दौरान पड
36 वर्षीय तमीम इकबाल मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के खिलाफ बीकेएसपी मैदान में खेले जा रहे मैच में टीम की अगुवाई कर रहे थे, जब उन्हें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News