Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के मकान पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने ध्वस्त किया अवैध हिस्सा

अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी (एमडीपी) का नेता फहीम खान 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा का मुख्य आरोपित है। जांच में पता चला कि फहीम खान ने नागपुर के यशोधरानगर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर संजय बाग कॉलोनी में दो मंजिला इमारत का निर्माण किया है।

24 Mar 2025

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के मकान पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने ध्वस्त किया अवैध हिस्सा

नागपुर। नागपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपित फहीम खान के मकान पर सोमवार को बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नागपुर नगर निगम के अधिकारियों ने फहीम के मकान के अवैध हिस्से के ध्वस्त कर दिया है।

अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी (एमडीपी) का नेता फहीम खान 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा का मुख्य आरोपित है। जांच में पता चला कि फहीम खान ने नागपुर के यशोधरानगर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर संजय बाग कॉलोनी में दो मंजिला इमारत का निर्माण किया है। नगर निगम के अनुसार फहीम खान के मकान का एक बड़ा हिस्सा अवैध तरीके से बनाया गया था। नागपुर मनपा ने रविवार को उसके घर पर अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था तथा अवैध निर्माण हटाने के लिए उसे 24 घंटे की समय सीमा दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका पूरा परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां चला गया है।

पुलिस की रिपोर्ट में फहीम खान को हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया है। एफआईआर में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि फहीम खान ने हिंसा वाले दिन इलाके में भीड़ इकट्ठा की थी और भीड़ को पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भड़काया। इसके बाद पुलिस ने फहीम खान को भीड़ इकट्ठा करने और हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अब नगर निगम ने फहीम खान के मकान के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के मकान पर चला बुलडोजर, नगर निगम
अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी (एमडीपी) का नेता फहीम खान 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा का मुख्य आरोपित है। जांच में पता चला कि फहीम खान ने नागपुर के यशोधरानगर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News