Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मेलबर्न कॉन्सर्ट में नेहा कक्कड़ के देर से आने पर नाराज हुए फैंस, भावुक हुईं सिंगर

नेहा कक्कड़ ने अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट में देरी से पहुंचने पर फैंस से माफी मांगते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "मुझे इससे बहुत नफरत है, मैंने कभी किसी को इंतजार नहीं कराया। आप लोग इतनी देर से इंतजार कर रहे थे, इसके लिए मैं माफी चाहती हूं।"

25 Mar 2025

मेलबर्न कॉन्सर्ट में नेहा कक्कड़ के देर से आने पर नाराज हुए फैंस, भावुक हुईं सिंगर

मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं। हाल ही में उनका एक कॉन्सर्ट मेलबर्न में आयोजित किया गया, जहां वह 3 घंटे की देरी से पहुंचीं। अब इस इवेंट से नेहा कक्कड़ का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में जैसे ही नेहा मंच पर पहुंचती हैं, प्रशंसक जोरदार स्वागत करते हैं। अपने चाहने वालों का इतना प्यार देखकर नेहा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पातीं और भावुक होकर रो पड़ती हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और नेहा के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं।

नेहा कक्कड़ ने अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट में देरी से पहुंचने पर फैंस से माफी मांगते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "मुझे इससे बहुत नफरत है, मैंने कभी किसी को इंतजार नहीं कराया। आप लोग इतनी देर से इंतजार कर रहे थे, इसके लिए मैं माफी चाहती हूं।" इस दौरान भावुक होकर नेहा स्टेज पर ही रो पड़ीं। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा, "आप सभी बहुत प्यारे हैं! आपने बहुत धैर्य रखा है और इतनी देर तक मेरा इंतजार किया है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं सुनिश्चित करूंगी कि मैं आप सभी को डांस कराऊं और इस शाम को हमेशा याद रखूंगी।"

हालांकि, इस दौरान कुछ प्रशंसकों ने नाराजगी भी जताई। वायरल वीडियो में कुछ लोग अपनी नाखुशी जाहिर करते सुनाई दे रहे हैं। एक दर्शक ने कहा, "यह भारत नहीं है, आप ऑस्ट्रेलिया में हैं।" एक अन्य ने गुस्से में चिल्लाते हुए कहा, "वापस जाओ, अपने होटल में आराम करो।" इस घटना के बाद नेहा के समर्थक और आलोचक दोनों सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेलबर्न कॉन्सर्ट में नेहा कक्कड़ के देर से आने पर नाराज हुए
नेहा कक्कड़ ने अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट में देरी से पहुंचने पर फैंस से माफी मांगते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "मुझे इससे बहुत नफरत है, मैंने कभी कि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News