Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

डीटीयू लाइव कॉन्सर्ट में पत्थर फेंकने की घटना काे सोनू निगम ने नकारा

शुरुआत में खबरें आईं कि कार्यक्रम में सोनू निगम पर पत्थर फेंके गए, लेकिन अब गायक ने इन दावों को खारिज कर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

26 Mar 2025

डीटीयू लाइव कॉन्सर्ट में पत्थर फेंकने की घटना काे सोनू निगम ने नकारा

हाल ही में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में आयोजित एक संगीत समारोह में गायक सोनू निगम की परफॉर्मेंस के दौरान विवाद खड़ा हो गया। शुरुआत में खबरें आईं कि कार्यक्रम में सोनू निगम पर पत्थर फेंके गए, लेकिन अब गायक ने इन दावों को खारिज कर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की तस्वीरें पोस्ट करके बताया कि कॉन्सर्ट में वास्तव में क्या हुआ था। सोनू निगम ने लिखा, "जैसा कि मीडिया ने बताया है, वैसा डीटीयू में पत्थरबाजी और बोतल फेंकने की कोई घटना नहीं हुई। किसी ने मंच पर सिगरेट फेंकी जो शुभांकर के सीने पर लगी। मुझे घटना की जानकारी दी गई। इसलिए मैंने शो रोक दिया और कॉलेज के छात्रों से कहा कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो मुझे शो रोकना पड़ेगा।" गायक सोनू निगम ने पथराव की घटना से इनकार किया।

पहले ऐसी खबरें आई थीं कि डीटीयू में पथराव के कारण सोनू निगम बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से ऐसा न करने की अपील की। सोनू निगम ने आखिरकार डीटीयू के रोहिणी परिसर में दर्शकों से हाथ जोड़कर अनुरोध किया, "मैं यहां आपके साथ अच्छा समय बिताने आया हूं। मैंने यह नहीं कहा कि आपको संगीत समारोह का आनंद नहीं लेना चाहिए, लेकिन कृपया ऐसा कुछ न करें।" बताया जा रहा है कि पथराव में सोनू की टीम के कुछ सदस्य घायल हो गए, लेकिन अब सोनू निगम ने खुद स्पष्ट किया है कि कोई पथराव नहीं हुआ था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डीटीयू लाइव कॉन्सर्ट में पत्थर फेंकने की घटना काे सोनू निगम
शुरुआत में खबरें आईं कि कार्यक्रम में सोनू निगम पर पत्थर फेंके गए, लेकिन अब गायक ने इन दावों को खारिज कर अपनी चुप्पी तोड़ी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News