वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
भाजपा नेता दिलीप घोष ने आज नादिया के कृष्णानगर में चाय पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेते हुए राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला बोला
कोलकाता। जो लोग रोजा रखते हैं उनके लिए इफ्तार पार्टियां ठीक हैं, लेकिन मैं इस्लामी भाइयों से कहता हूं कि वे उन लोगों से दूर रहें जो कभी टोपी पहनते हैं, कभी माथे पर तिलक लगाते हैं और अपनी बेटियों को मुस्लिमों की तरह तैयार करके इफ्तार पार्टियों में जाते हैं।
भाजपा नेता दिलीप घोष ने आज नादिया के कृष्णानगर में चाय पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेते हुए राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला बोला। चाय पे चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत आज नदिया कृष्णानगर सदर अस्पताल चौराहे से हुई। इस अवसर पर जिले के कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहां एक कप चाय की चुस्की लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अब इस्लाम के कुछ एजेंट हैं जो इस लड़की को अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित कर रहे हैं। इफ़्तार कभी भी बिना रोज़ा रखे नहीं मनाया जाता। यह इस्लाम के लिए शर्म की बात है। वहीं हुमायूं कबीर के समर्थन पर दिलीप घोष की प्रतिक्रिया के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे इसकी परवाह नहीं है कि कौन मेरा समर्थन करता है और कैसे करता है। मैं अपनी शर्तों पर और अपने कार्यकर्ताओं के साथ राजनीति करता हूं। हुमायूं कबीर के साथ मेरे मित्रतापूर्ण संबंध थे और अब भी हैं। इसलिए मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि वह मेरा समर्थन करते हैं या विरोध करते हैं।