Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पिता सैफ अली खान पर हमले पर पहली बार बोलीं सारा अली खान

इसमें सैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। करीना और इब्राहिम ने सैफ को रातों-रात लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। उनके आवासीय भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। सैफ की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान ने पहली बार उस घटना पर अपनी टिप्पणी की है।

27 Mar 2025

पिता सैफ अली खान पर हमले पर पहली बार बोलीं सारा अली खान

अभिनेता सैफ अली खान पर कुछ महीने पहले जानलेवा हमला हुआ था। आधी रात को घर में घुसे चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें सैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। करीना और इब्राहिम ने सैफ को रातों-रात लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। उनके आवासीय भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। सैफ की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान ने पहली बार उस घटना पर अपनी टिप्पणी की है।

सारा अली खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "तब बहुत कुछ हो सकता था, लेकिन मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि सब कुछ ठीक है। उस घटना ने हमें सबक दिया। हमें अपने जीवन का सम्मान करना चाहिए। इससे मुझे यह एहसास नहीं हुआ कि मैं अपने पिता से प्यार करती हूं, यह बात मैं 29 सालों से जानती हूं बल्कि इससे मुझे यह समझ आया कि ज़िंदगी एक पल में बदल सकती है। इसलिए, हर दिन और हर पल का जश्न मनाना चाहिए। इसने मुझे आभार व्यक्त करने के महत्व को गहराई से महसूस कराया।"

उन्होंने कहा, "कभी-कभी हमें अपने परिवार के साथ समय बिताने के महत्व को समझने के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। चाहे वह कोविड जैसी महामारी हो या किसी पर हमला, ऐसे पल हमें यह एहसास कराते हैं कि ज़िंदगी की सच में कितनी अहमियत है। ज़िंदगी मायने रखती है, छोटी-छोटी खुशियां मायने रखती हैं। हर दिन इस बात का जश्न मनाएं कि आप ज़िंदा हैं, क्योंकि असली ज़िंदगी यही है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पिता सैफ अली खान पर हमले पर पहली बार बोलीं सारा अली खान
इसमें सैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। करीना और इब्राहिम ने सैफ को रातों-रात लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। उनके आवासीय भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News