Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'ग्राउंड जीरो' से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक रिलीज

आने वाले दिनों में इमरान कई दिलचस्प फिल्मों में दिखाई देंगे, जिनमें 'ग्राउंड जीरो' भी शामिल है। अब आखिरकार 'ग्राउंड जीरो' से इमरान हाशमी की पहली झलक सामने आ गई है।

27 Mar 2025

'ग्राउंड जीरो' से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक रिलीज

इमरान हाशमी हाल ही में वेब सीरीज 'शोटाइम' में नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आए थे, जहां उनके अभिनय को खूब सराहा गया। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है। आने वाले दिनों में इमरान कई दिलचस्प फिल्मों में दिखाई देंगे, जिनमें 'ग्राउंड जीरो' भी शामिल है। अब आखिरकार 'ग्राउंड जीरो' से इमरान हाशमी की पहली झलक सामने आ गई है।

'ग्राउंड जीरो' के पहले पोस्टर में इमरान हाशमी हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। उनका यह धाकड़ अवतार दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में इमरान डिप्टी कमांडेंट की भूमिका निभा रहे हैं। इमरान हाशमी ग्राउंड जीरो में बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे के रोल में नजर आएंगे, जो देश की सुरक्षा से जुड़ी एक बड़े खतरे की दो साल तक जांच करते हैं। सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड ये फिल्म जबरदस्त एक्शन और इमोशनल कहानी का धमाकेदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रही है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन की कमान तेजस देवस्कर ने संभाली है। फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। 'ग्राउंड जीरो' को 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इमरान हाशमी के साथ इस फिल्म में साई ताम्हणकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'ग्राउंड जीरो' से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक रिलीज
आने वाले दिनों में इमरान कई दिलचस्प फिल्मों में दिखाई देंगे, जिनमें 'ग्राउंड जीरो' भी शामिल है। अब आखिरकार 'ग्राउंड जीरो' से इमरान हाशमी की पहली झलक सामने आ गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News