Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री योगी ने आयुष और गृह विभाग के 283 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबसे पहले आप सबको हृदय से बधाई। यह नियुक्ति पत्र शासन की सूचित, पारदर्शिता का उदाहरण है। पिछले आठ साल में साढ़े आठ लाख से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है।

27 Mar 2025

मुख्यमंत्री योगी ने आयुष और गृह विभाग के 283 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां लोकभवन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित आयुष और गृह विभाग के 283 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबसे पहले आप सबको हृदय से बधाई। यह नियुक्ति पत्र शासन की सूचित, पारदर्शिता का उदाहरण है। पिछले आठ साल में साढ़े आठ लाख से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है। अभिभावकों ने जो सपना देखा था, वह आज पूरा हो रहा है। याद कीजिए आठ साल पहले यूपी के इन्हीं आयोगों की क्या स्थिति रहती थी। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीमकोर्ट तक याचिकाएं लंबित पड़ी रहती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया लटकी रहती थी। डेढ़ लाख से अधिक पुलिस भर्ती की गई। 60 हजार से अधिक पुलिस भर्ती अभी हाल में ही पूरी की गई है। इतने ही शिक्षकों की भी भर्ती की गई है। आज यूपी देश के विकास में रुकावट नहीं बन रहा है बल्कि ग्रोथ इंजन के रूप में यूपी खड़ा हुआ है। आज हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। कुम्भ में दुनिए भर से आने वाले श्रद्धालुओं ने वहां की व्यवस्था की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि पारम्परिक चिकित्सा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने एक नया विभाग ही स्थापित कर दिया। पहले योग करने वालों पर लोग हँसते थे। आज पूरी दुनिया योग कर रही है। पहले कुछ लोग हमारी विरासत को कोसने में ही अपनी उपलब्धियां समझते थे। जैसे ही पीएम मोदी ने अपनी विरासत का अगके करने का कार्य किया, पूरी दुनिया हमारी विरासत से जुड़ना चाह रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित आयुष के मेडिकल कालेज, अस्पताल, वेलनेस सेंटर व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर आयुष विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर, चिकित्सा अधिकारियों के साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री योगी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसीलिए आठ वर्षों से करोड़ों करोड़ लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस सूचित, पारदर्शिता, ईमानदारी के साथ नौकरी मिली है, आपको नियुक्ति पत्र आज मिल रहा है, आप भी उसी तरफ ईमानदारी और हृदय की गहराइयों से अपना कार्य कीजिये। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री योगी ने आयुष और गृह विभाग के 283 चयनित अभ्यर्थिय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबसे पहले आप सबको हृदय से बधाई। यह नियुक्ति पत्र शासन की सूचित, पारदर्शिता का उदाहरण है। पिछले आठ साल में साढ़े आठ लाख से अध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News