Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का टीजर रिलीज

टीजर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा– "बहादुरी, बलिदान और एक मिशन जिसने सब कुछ बदल दिया।" वहीं टीजर की शुरुआत आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सीन से होती है, जहां वे प्रधानमंत्री को कश्मीर को स्वतंत्र करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।

28 Mar 2025

इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का टीजर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर सुर्खियों में है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी और दीपक परमेश जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का टीजर रिलीज हो चुका है।

टीजर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा– "बहादुरी, बलिदान और एक मिशन जिसने सब कुछ बदल दिया।" वहीं टीजर की शुरुआत आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सीन से होती है, जहां वे प्रधानमंत्री को कश्मीर को स्वतंत्र करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद भारतीय जवानों पर हुए हमले के दृश्य सामने आते हैं, जिसमें 70 सैनिकों को घुटनों के बल झुका हुआ दिखाया गया है। इसी बीच टीजर में इमरान हाशमी की धमाकेदार एंट्री होती है। वह फिल्म में बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेन्द्र नाथ दुबे की भूमिका निभा रहे हैं। दुबे वही अधिकारी हैं, जिन्होंने वर्ष 2003 में कुख्यात आतंकी गाजी बाबा को मार गिराने वाले अभियान का नेतृत्व किया था। उनकी वीरता के लिए उन्हें 2005 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है। इसमें साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना, राहुल वोहरा, मुकेश तिवारी और दीपक परमेश भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने तैयार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का टीजर रिलीज
टीजर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा– "बहादुरी, बलिदान और एक मिशन जिसने सब कुछ बदल दिया।" वहीं टीजर की शुरुआत आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सीन से होती है, जहां





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News