Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता बनर्जी के यूके दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन पर बंगाल में सियासी संग्राम

बंगाल की सच्चाई अब दुनिया के सामने आ रही है

28 Mar 2025

ममता बनर्जी के यूके दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन पर बंगाल में सियासी संग्राम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यूनाइटेड किंगडम (यूके) में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध केलॉग कॉलेज में दिए गए भाषण के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर बंगाल की सियासत गरमा गई है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इसे भारत का अपमान करार दिया है, जबकि विपक्षी दल भाजपा और माकपा ने इसे मुख्यमंत्री की नीतियों के खिलाफ स्वाभाविक आक्रोश बताया है।
मुख्यमंत्री के इस संबोधन के दौरान भारतीय छात्रों के एक समूह ने विरोध जताया, जिसमें स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की यूके इकाई भी शामिल थी। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव कुणाल घोष, जो ममता बनर्जी के साथ यूके दौरे पर हैं, ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बेहद संयम के साथ संभाला। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह का विरोध कर रहे थे, उन्हें आखिरकार वहां से पीछे हटना पड़ा। यह मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बंगाल की प्रगति से जलने वालों की साजिश थी।
युवा तृणमूल कांग्रेस नेता देबांशु भट्टाचार्य ने इस विरोध को "बंगाल विरोधी और मानवता विरोधी" करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस धैर्य के साथ जवाब दिया, वह उनके आलोचकों के लिए करारा तमाचा था। यह पूरा विरोध पश्चिम बंगाल में बैठे उनके विरोधियों द्वारा रचा गया षड्यंत्र था।
भाजपा और माकपा ने इस विरोध को सही ठहराते हुए कहा कि ममता बनर्जी की नीतियों और शासन से नाराज प्रवासी भारतीयों ने अपनी आवाज बुलंद की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी के झूठ अब विदेशों में भी बेनकाब हो रहे हैं। लंदन में भी बंगाली समुदाय ने उनसे तीखे सवाल किए, जैसे आर.जी. कर अस्पताल में हुई घटना, बंगाल में उद्योगों की बदहाली और हिंदू समाज पर हो रहे हमले।
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. इंद्रनील खान ने कहा कि अगर यह विरोध भारत में हुआ होता, तो ममता बनर्जी पुलिस के जरिए इसे दबा देतीं, लेकिन विदेशी धरती पर वह कुछ नहीं कर सकीं। बंगाल की सच्चाई अब दुनिया के सामने आ रही है।
वहीं, माकपा के युवा नेता सतरूप घोष ने एसएफआई के यूके इकाई के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि ममता बनर्जी विदेश में जाकर गलत तथ्य पेश कर रही थीं, जिसका वहां के छात्रों ने कड़ा विरोध किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यूके दौरे के दौरान प्रदर्शन पर बंगाल में सियासी संग्राम
बंगाल की सच्चाई अब दुनिया के सामने आ रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News