Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राम नवमी पर फोकस, बंगाल बीजेपी छः अप्रैल के बाद करेगी अन्य सभी कार्यक्रम

बीजेपी की राज्य समिति के एक सदस्य ने बताया कि इस बार राम नवमी के अवसर पर रिकॉर्ड संख्या में शोभायात्राएं निकालना पार्टी की प्राथमिकता है।

29 Mar 2025

राम नवमी पर फोकस, बंगाल बीजेपी छः अप्रैल के बाद करेगी अन्य सभी कार्यक्रम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस साल रामनवमी के सफल आयोजन पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राज्य इकाई ने 6 अप्रैल के बाद ही अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है।

बीजेपी की राज्य समिति के एक सदस्य ने बताया कि इस बार राम नवमी के अवसर पर रिकॉर्ड संख्या में शोभायात्राएं निकालना पार्टी की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, "हालांकि पार्टी की राज्य इकाई इन शोभायात्राओं के आयोजन से सीधे तौर पर नहीं जुड़ी है, लेकिन कई नेता और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इन आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। यही कारण है कि पार्टी ने 6 अप्रैल के बाद ही सभी राजनीतिक कार्यक्रम तय किए हैं।"

बीजेपी के राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने भी इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "बीजेपी एक राजनीतिक दल के रूप में सीधे तौर पर इन आयोजनों से नहीं जुड़ी है, लेकिन यह हिंदुओं के लिए एक पवित्र दिन है। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता इस आयोजन में भाग लेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल में राम नवमी के दौरान आम जनता की जबरदस्त भागीदारी देखी गई है। इस साल भी ऐसा ही देखने को मिलेगा। हमारी पार्टी इस जनभावना की अनदेखी नहीं कर सकती।"

इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही घोषणा की थी कि इस साल राम नवमी पर कम से कम दो हजार छोटी-बड़ी रैलियां निकाली जाएंगी।

उन्होंने कहा, "इस साल राम नवमी को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। मैं भी उस दिन सड़कों पर रहूंगा। पिछले साल करीब 50 लाख हिंदू राम नवमी की रैलियों में शामिल हुए थे। तब एक हजार रैलियां निकली थीं, लेकिन इस साल दो हजार रैलियां होंगी और करीब एक करोड़ हिंदू इन रैलियों में शामिल होंगे।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राम नवमी पर फोकस, बंगाल बीजेपी छः अप्रैल के बाद करेगी अन्य स
बीजेपी की राज्य समिति के एक सदस्य ने बताया कि इस बार राम नवमी के अवसर पर रिकॉर्ड संख्या में शोभायात्राएं निकालना पार्टी की प्राथमिकता है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News