Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

नाबालिका से यौन शोषण के दोषी को अदालत ने सुनाई दस साल की सजा

घटना 18 फरवरी 2022 की है। पीड़िता हरिनघाटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत की निवासी है और उस समय वह सिर्फ 9 साल की थी।

29 Mar 2025

नाबालिका से यौन शोषण के दोषी को अदालत ने सुनाई दस साल की सजा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के कल्याणी में एक नाबालिका से यौन शोषण के मामले में अदालत ने आरोपित को दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। यह मामला 2022 का है, जब पीड़िता के रिश्ते के मामा ने उसे बाजार ले जाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की थी।

घटना 18 फरवरी 2022 की है। पीड़िता हरिनघाटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत की निवासी है और उस समय वह सिर्फ 9 साल की थी। आरोपित चिरंजीत धारा, जो रिश्ते में उसका मामा है, उसे पुतला (गुड़िया) खरीदने के बहाने बाहर ले गया था लेकिन बाजार जाने के बजाय उसने उसे फतेहपुर स्कूलपाड़ा के पास एक सुनसान घर में ले जाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

लड़की ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आरोपित ने जबरदस्ती की। किसी तरह छूटने के बाद नाबालिका ने घर पहुंचकर अपने परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने हरिनघाटा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चिरंजीत धारा को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की सुनवाई कल्याणी अदालत में चली। शुक्रवार को अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया और शनिवार को उसे दस साल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा अदालत ने उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत के इस फैसले से पीड़िता और उसके परिवार ने राहत की सांस ली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नाबालिका से यौन शोषण के दोषी को अदालत ने सुनाई दस साल की सजा
घटना 18 फरवरी 2022 की है। पीड़िता हरिनघाटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत की निवासी है और उस समय वह सिर्फ 9 साल की थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News