Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रामनवमी पर बंगाल में गड़बड़ी फैला सकते हैं अन्य राज्यों के लोग : फिरहाद

फिरहाद हकीम ने कहा कि बंगाल में विभिन्न राज्यों के लोग रहते हैं, लेकिन उनमें से कुछ लोग गड़बड़ी करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि रामनवमी के मौके पर बाहरी लोग बंगाल में माहौल बिगाड़ सकते हैं। उनके इस बयान से राज्य की राजनीति गरमा गई है।

29 Mar 2025

रामनवमी पर बंगाल में गड़बड़ी फैला सकते हैं अन्य राज्यों के लोग : फिरहाद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने अप्रत्यक्ष रूप से हिंदी भाषियों को निशाना बनाकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों से आकर बंगाल में रह रहे लोग रामनवमी के दिन अशांति फैला सकते हैं। उनके इस बयान को हिंदी भाषी समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान के रूप में देखा जा रहा है।

फिरहाद हकीम ने कहा कि बंगाल में विभिन्न राज्यों के लोग रहते हैं, लेकिन उनमें से कुछ लोग गड़बड़ी करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि रामनवमी के मौके पर बाहरी लोग बंगाल में माहौल बिगाड़ सकते हैं। उनके इस बयान से राज्य की राजनीति गरमा गई है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा इस बार रामनवमी पर पूरे राज्य में शक्ति प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। भाजपा नेता दिलीप घोष और शुभेंदु अधिकारी पहले ही साफ कर चुके हैं कि रामनवमी पर हथियारों के साथ जुलूस निकाला जाएगा।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हकीम ने कहा, "रामनवमी पर कुछ नहीं होगा। हम बंगाल के लोग रामकृष्ण परमहंस की विचारधारा को मानते हैं। यहां सांप्रदायिक राजनीति नहीं चलती।" उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक वे धर्म की राजनीति करेंगे, तब तक बंगाल में उनका कोई स्थान नहीं होगा।

इस बीच, आरएसएस ने हथियारों के साथ रामनवमी जुलूस पर कहा कि यह परंपरा का हिस्सा है और पुलिस-प्रशासन जो भी निर्णय लेगा, वही अंतिम होगा। वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रामनवमी पर बंगाल में गड़बड़ी फैला सकते हैं अन्य राज्यों के ल
फिरहाद हकीम ने कहा कि बंगाल में विभिन्न राज्यों के लोग रहते हैं, लेकिन उनमें से कुछ लोग गड़बड़ी करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि रामनवमी के मौके प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News