Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मैं उनकी हिंसा का जवाब काम से दूंगी : मुख्यमंत्री

किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि वे हमसे जितना ईर्ष्या करेंगे, उतना अधिक विकास होगा। वे जितना षड्यंत्र करेंगे, जितना अवरोध डालेंगे, हम उतना ही आगे बढ़ेंगे। हम लोगों को साथ लेकर, उनकी आवश्यकताओं को पूरा करते हुए बड़ी-बड़ी विकास परियोजनाएं लागू करेंगे।

30 Mar 2025

मैं उनकी हिंसा का जवाब काम से दूंगी : मुख्यमंत्री

कोलकाता। लंदन से कोलकाता लौटने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। अपनी यात्रा पूरी कर शनिवार की देर शाम कोलकाता लौटने पर कहा, "मैं उनकी हिंसा का जवाब काम से दूंगी।"

किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि वे हमसे जितना ईर्ष्या करेंगे, उतना अधिक विकास होगा। वे जितना षड्यंत्र करेंगे, जितना अवरोध डालेंगे, हम उतना ही आगे बढ़ेंगे। हम लोगों को साथ लेकर, उनकी आवश्यकताओं को पूरा करते हुए बड़ी-बड़ी विकास परियोजनाएं लागू करेंगे। इसीलिए बंगाल की आम जनता उनकी हिंसा और ईर्ष्या का जवाब हर कदम पर, हर जगह और हर क्षेत्र में देगी।

इस यात्रा के दौरान उन्हें प्रवासी बंगालियों, भारतीयों, ब्रिटिश निवासियों और ऑक्सफोर्ड के प्रोफेसरों, शोधकर्ताओं और छात्रों द्वारा दुर्लभ सम्मान दिया गया। यह सम्मान सिर्फ ममता का ही नहीं, बल्कि बंगाल का भी है। मुख्यमंत्री को 'बंगाल में महिला सशक्तिकरण' की सफलता के बारे में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा से बंगाल और ब्रिटेन के बीच समन्वय काफी बढ़ गया है। लंदन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने भी मुख्यमंत्री के काम और बंगाल में उद्योग-अनुकूल माहौल की जमकर प्रशंसा की है। उच्चायुक्त की इस भूमिका ने भी बंगाल को दुनिया के सामने और गौरवशाली बनाया है।

शनिवार शाम वापसी के दौरान हीथ्रो और दुबई हवाई अड्डों पर साथ आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लंदन की अपनी यात्रा से संतुष्ट हैं। वहां, ऑक्सफोर्ड के निमंत्रण पर दिए गए भाषणों से लेकर सफल व्यावसायिक सम्मेलनों तक, यात्रा के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

ऑक्सफोर्ड में भाषण के दौरान की गई अभद्रता के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वजह से माकपा डूबती जा रही है। उनकी हरकतों को जनता भली भांति परिचित है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मैं उनकी हिंसा का जवाब काम से दूंगी : मुख्यमंत्री
किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि वे हमसे जितना ईर्ष्या करेंगे, उतना अधिक विकास होगा। वे जितना षड्यंत्र करेंगे, जितना अवरोध डालेंगे, हम उतना ही आगे बढ़ेंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News