Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज से पहले लीक

फिल्म लीक होने पर मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, "थिएट्रिकल रिलीज से पहले किसी फिल्म का लीक हो जाना किसी भी निर्माता के लिए एक बुरे सपने जैसा है।

30 Mar 2025

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज से पहले लीक

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर', आखिरकार आज 30 मार्च यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हाे गई है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, रिलीज से पहले ही फिल्म निर्माताओं काे तगड़ा झटका लगा, जब 'सिकंदर' कई पायरेटेड साइटों पर लीक होने की खबर आई। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 600 से अधिक साइटों पर लीक कर दिया गया है। फिल्म की लीक होने की खबर से मेकर्स और फैंस दोनों चिंतित हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सलमान की स्टार पावर बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाएगी।

फिल्म लीक होने पर मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, "थिएट्रिकल रिलीज से पहले किसी फिल्म का लीक हो जाना किसी भी निर्माता के लिए एक बुरे सपने जैसा है। दुर्भाग्य से, यही साजिद नाडियाडवाला की 'सिकंदर' के साथ हुआ। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार रात ही अधिकारियों से अनुरोध किया कि इसे छह सौ साइटों से हटाया जाए, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।" फिल्ममेकर्स अब पायरेसी के खिलाफ कड़े कदम उठा रहे हैं और इसे रोकने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

फिल्म की रिलीज के साथ ही पायरेसी का शिकार होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर सिनेमाघरों में आते ही फिल्मों के लीक होने की खबरें सामने आती रहती हैं। यह अब लगभग हर फिल्म के साथ होता है। हालांकि, सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' रिलीज से पहले ही पायरेसी का शिकार हो गई, जो निर्माताओं के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ। 600 से अधिक साइटों पर फिल्म के लीक होने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। फिल्ममेकर्स अब इसे हटाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रिलीज से पहले लीक होना निश्चित रूप से चिंता का विषय है।

फिल्म 'सिकंदर' का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर ए.आर. मुरुगदास ने किया है, जिन्होंने आमिर खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' बनाई थी। इस बार उन्होंने सलमान खान को एक दमदार अवतार में पेश किया है। इस फिल्म में पहली बार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में सलमान ने खुलासा किया था कि 'सिकंदर' से पहले वह रश्मिका मंदाना के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। फिल्म में प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे शानदार कलाकार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज से पहले लीक
फिल्म लीक होने पर मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, "थिएट्रिकल रिलीज से पहले किसी फिल्म का लीक हो जाना किसी भी निर्माता के ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News