Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पटना विवि छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की मैथिली मृणालिनी बनी अध्यक्ष

संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद एनएसयूआई के खाते में गए हैं। रोहन कुमार संयुक्त सचिव और सौम्या श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बनी हैं। महासचिव पद पर निर्दलीय सलोनी राज ने जीत हासिल की है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट दिए।

30 Mar 2025

पटना विवि छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की मैथिली मृणालिनी बनी अध्यक्ष

पटना, 30 मार्च (हि.स.)। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की मैथिली मृणालिनी अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के मनोरंजन को हराया।

उपाध्यक्ष पद पर धीरज कुमार जीते हैं। वे निर्दलीय उम्मीदवार थे।

संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद एनएसयूआई के खाते में गए हैं। रोहन कुमार संयुक्त सचिव और सौम्या श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बनी हैं। महासचिव पद पर निर्दलीय सलोनी राज ने जीत हासिल की है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट दिए। उन्होंने छात्रों को बधाई दी और विश्वविद्यालय के काम में मदद करने की अपील की।

107 साल के इतिहास में पहली बार कोई महिला अध्यक्ष

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में नारी शक्ति का दबदबा रहा। सेंट्रल पैनल के पांच पदों में से तीन पर महिलाओं ने जीत हासिल की। पटना विवि के 107 साल के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद पर किसी छात्रा अभाविप की उम्मीदवार मैथिली मृणालिनी ने जीत दर्ज की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पटना विवि छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की मैथिली मृणालिनी बनी अ
संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद एनएसयूआई के खाते में गए हैं। रोहन कुमार संयुक्त सचिव और सौम्या श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बनी हैं। महासचिव पद पर निर्दलीय सलोनी राज ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News