Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रांची में हर्षोल्लास से मनी ईद, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

वहीं दूसरी और ईद को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी के अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा खुद कर रहे हैं और पुलिस पदाधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

31 Mar 2025

रांची में हर्षोल्लास से मनी ईद, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

रांची। राजधानी रांची में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी रांची के हरमू सहित अन्य ईदगाहों में सोमवार सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। जैसे ही ईद की विशेष नमाज संपन्न हुई, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी।

वहीं दूसरी और ईद को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी के अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा खुद कर रहे हैं और पुलिस पदाधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

एसडीओ उत्कर्ष कुमार और सिटी एसपी राजकुमार मेहता, डीएसपी प्रकाश सोए सहित अन्य अधिकारी लगातार घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

सुरक्षा में कहीं कोई चूक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिले में सुरक्षा को लेकर 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से 1000 लाठी बल के अलावा एक कंपनी रैफ, एक कंपनी सीआरपीएफ, दो कंपनी रैप और 300 होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है।

साथ ही सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इसके अलावा बाइक से भी पेट्रोलिंग की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल नजर रख रही है।

रांची के ग्रामीण क्षेत्र के तमाम ईदगाहों का एसपी ने लिया जाएजा

ईद के मौके पर ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सोमवार को ग्रामीण थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह एवं प्रमुख मस्जिदों का भ्रमण किया। मौके पर उन्होंने सभी को ईद पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही ईद पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को चेक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रांची में हर्षोल्लास से मनी ईद, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा
वहीं दूसरी और ईद को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी के अलावा ड्र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News