Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बीजेपी और वाम दल सांप्रदायिक राजनीति कर रहे हैं : ममता बनर्जी

रेड रोड पर ईद समारोह के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, “राम-बाम आजकल यह सवाल उठाते हैं कि मैं हिंदू हूं या नहीं। मेरा जवाब है कि मैं हिंदू, मुस्लिम, सिख सब कुछ हूं और अंत में एक भारतीय हूं। विपक्षी दल क्या कर रहे हैं?

31 Mar 2025

बीजेपी और वाम दल सांप्रदायिक राजनीति कर रहे हैं : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ईद के अवसर पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और वाम मोर्चा (सीपीआईएम) दोनों राज्य में सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने इन दोनों दलों को एक साथ संबोधित करते हुए ‘राम-बाम’ करार दिया।

रेड रोड पर ईद समारोह के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, “राम-बाम आजकल यह सवाल उठाते हैं कि मैं हिंदू हूं या नहीं। मेरा जवाब है कि मैं हिंदू, मुस्लिम, सिख सब कुछ हूं और अंत में एक भारतीय हूं। विपक्षी दल क्या कर रहे हैं? वे केवल लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है।” इस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर राज्य में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश की आशंका व्यक्त करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने बिना बीजेपी का नाम लिए कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व दंगे की स्थिति पैदा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “कृपया किसी भी उकसावे में न आएं। हमेशा याद रखें कि आपकी दीदी आपके साथ हैं, अभिषेक आपके साथ हैं, पूरी राज्य सरकार आपके साथ है। अब कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकता।”

उन्होंने आगे कहा कि कुछ राजनीतिक दल लोगों को बांटने की राजनीति कर रहे हैं, और ऐसे दलों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। “उन्हें सही समय पर करारा जवाब दें। वे यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि लोग क्या खाएंगे और क्या पहनेंगे। मैं बंगाल में किसी भी तरह के दंगों की स्थिति नहीं चाहती। आम लोग कभी दंगे नहीं भड़काते, बल्कि कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसा करती हैं।”

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि वह रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलती हैं, लेकिन विपक्ष के एक दल द्वारा प्रचारित धार्मिक विचारधारा को नहीं मानतीं। उन्होंने कहा, “उनका रास्ता हिंदुत्व विरोधी है और मैं इसे स्वीकार नहीं करती।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीजेपी और वाम दल सांप्रदायिक राजनीति कर रहे हैं : ममता बनर्ज
रेड रोड पर ईद समारोह के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, “राम-बाम आजकल यह सवाल उठाते हैं कि मैं हिंदू हूं या नहीं। मेरा जवाब है कि मैं हिंदू, मुस्लिम,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News