Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजस्थान में फैक्टरी से गैस लीक, तीन की मौत

हादसे से प्रभावित 60 से ज्यादा लोगों काे ब्यावर और अजमेर के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। गैस के असर से कई पालतू जानवरों और लावारिस कुत्तों की भी मौत हुई है।

01 Apr 2025

राजस्थान में फैक्टरी से गैस लीक, तीन की मौत

अजमेर। राजस्थान के ब्यावर के बाड़िया क्षेत्र में तेजाब फैक्टरी के गोदाम में खड़े टैंकर से नाइट्रोजन गैस के लीक होने से कंपनी मालिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत अब भी गंभीर है।

हादसे से प्रभावित 60 से ज्यादा लोगों काे ब्यावर और अजमेर के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। गैस के असर से कई पालतू जानवरों और लावारिस कुत्तों की भी मौत हुई है।

यह वाकया ब्यावर थाने के बाड़िया क्षेत्र की सुनील ट्रेडिंग कंपनी में सोमवार रात हुआ ै।

हादसे में कंपनी मालिक सुनील सिंघल की मौत हो गई, जो रातभर गैस को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अजमेर रेफर किया गया।

सोमवार रात को ही उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह एक और पीड़ित नरेंद्र सोलंकी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जेएलएन हॉस्पिटल में दो लोग अब भी आईसीयू में है और एक गैसकांड प्रभावित का जनरल वार्ड में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार कंपनी के गोदाम में खड़े टैंकर से नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ। रिसाव इतना तेज था कि कुछ सेकंड में ही गैस आसपास के रिहायशी इलाके में फैल गई।

घरों के अंदर मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ गए। लोगों को दम घुटने के साथ आंखों में जलन की भी परेशानी हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पीड़ितों को हॉस्पिटल पहुंचाया।

वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रात में ही गैस लीकेज पर काबू पा लिया गया। एहतियातन फैक्टरी के आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया गया। स्थानीय लोगों में अभी भी दहशत का माहौल है।

कलेक्टर डॉ. महेंद्र खडगावत ने फैक्टकी को सीज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजस्थान में फैक्टरी से गैस लीक, तीन की मौत
हादसे से प्रभावित 60 से ज्यादा लोगों काे ब्यावर और अजमेर के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। गैस के असर से कई पालतू जानवरों और लावारिस कुत्तों की भी मौत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News