Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारतीय सेना ने म्यांमार में बनाया भूकंप प्रभावितों के लिए 200 बिस्तरों वाला अस्पताल

म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत ने तीनों सेनाओं के जरिए अपना ऑपरेशन 'ब्रह्मा' तेज कर दिया है। शत्रुजीत ब्रिगेड के 118 सदस्यीय एयरबोर्न एंजल्स की टीम सोमवार को वायु सेना के सी-17 हैवी लिफ्ट विमानों से एयरलिफ्ट करके आगरा से मांडले के लिए रवाना की गई थी।

01 Apr 2025

भारतीय सेना ने म्यांमार में बनाया भूकंप प्रभावितों के लिए 200 बिस्तरों वाला अस्पताल

नई दिल्ली। भारतीय सेना की 118 सदस्यीय एयरबोर्न एंजल्स की टीम ने म्यांमार के मांडले में भूकंप प्रभावितों के लिए 200 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया है, जिसमें गंभीर सर्जरी और मरीजों की देखभाल करने की क्षमता है। आगरा से गई यह टीम विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों को आपातकालीन चिकित्सा देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहले दिन ही मंगलवार को मांडले के मुख्यमंत्री म्यो आंग ने फील्ड अस्पताल का दौरा किया।

म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत ने तीनों सेनाओं के जरिए अपना ऑपरेशन 'ब्रह्मा' तेज कर दिया है। शत्रुजीत ब्रिगेड के 118 सदस्यीय एयरबोर्न एंजल्स की टीम सोमवार को वायु सेना के सी-17 हैवी लिफ्ट विमानों से एयरलिफ्ट करके आगरा से मांडले के लिए रवाना की गई थी। लेफ्टिनेंट कर्नल जगनीत गिल के नेतृत्व में टीम ने वहां पहुंचते ही 200 बिस्तरों वाली सुविधा सफलतापूर्वक स्थापित की है, जिसमें गंभीर सर्जरी और इन-पेशेंट देखभाल की क्षमता है। मांडले के मुख्यमंत्री म्यो आंग ने आज फील्ड अस्पताल का दौरा करके भारतीय सेना के प्रति आभार जताया।

सेना की ओर से बताया गया है कि म्यांमार में 28 मार्च को आए भूकंप के बाद त्वरित प्रतिक्रिया में भारतीय सेना ऑपरेशन ब्रह्मा के हिस्से के रूप में तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष चिकित्सा कार्य बल तैनात किया है। ​सेना ने कहा कि यह मिशन भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत पर शुरू किया गया है, जो संकट के समय मित्र देशों के साथ एकजुटता से खड़ा है। यह टीम म्यांमार के लोगों को प्राथमिक उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सहायता करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय सेना ने म्यांमार में बनाया भूकंप प्रभावितों के लिए 20
म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत ने तीनों सेनाओं के जरिए अपना ऑपरेशन 'ब्रह्मा' तेज कर दिया है। शत्रुजीत ब्रिगेड के 118 सदस्यीय एयरबोर्न एंजल्स की टीम सोमवार को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News