Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पाथर प्रतिमा विस्फोट पर राज्यपाल बोले – ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए उठाए जाएंगे जरूरी कदम

राज्यपाल ने कहा कि वह स्थिति की समीक्षा के बाद पाथर प्रतिमा का दौरा करने पर विचार कर सकते हैं

01 Apr 2025

पाथर प्रतिमा विस्फोट पर राज्यपाल बोले – ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए उठाए जाएंगे जरूरी कदम

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा इलाके में हुए भीषण विस्फोट में आठ लोगों की मौत पर राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
सोमवार रात धोलाहाट इलाके में एक घर में हुए इस विस्फोट में चार बच्चों समेत आठ लोगों की जान चली गई। पुलिस का दावा है कि यह एक गैस सिलेंडर विस्फोट था, हालांकि इस घटना को लेकर कई तरह के संदेह भी जताए जा रहे हैं।
स्थानीय तृणमूल विधायक ने कहा है कि इस घर में पटाखा बनाया जा रहा था जिसकी वजह से विस्फोट हुआ।
राज्यपाल बोस ने कहा कि दुर्घटनाएं सिर्फ संयोग नहीं होतीं। इनके पीछे कहीं न कहीं मानवीय चूक होती है। इन घटनाओं को रोकने और संबंधित कानूनों को लागू करने की प्राथमिक जिम्मेदारी सरकार की होती है। अधिकारियों को अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए और इस दिशा में अधिक सक्रिय कदम उठाने चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि प्रशासन को सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
राज्यपाल ने कहा कि वह स्थिति की समीक्षा के बाद पाथर प्रतिमा का दौरा करने पर विचार कर सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए उठाए जाएंगे जरूरी कदम
राज्यपाल ने कहा कि वह स्थिति की समीक्षा के बाद पाथर प्रतिमा का दौरा करने पर विचार कर सकते हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News