Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पाथरप्रतिमा विस्फोट मामले में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा इलाके में हुए भयावह पटाखा विस्फोट मामले में पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री मालिक चंद्रकांत बनिक को गिरफ्तार कर लिया

02 Apr 2025

पाथरप्रतिमा विस्फोट मामले में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा इलाके में हुए भयावह पटाखा विस्फोट मामले में पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री मालिक चंद्रकांत बनिक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था और दिन भर की पूछताछ के बाद देर रात उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उसका भाई तुषार बनिक अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सोमवार रात पाथरप्रतिमा के ढोलाहाट थाना क्षेत्र में स्थित चंद्रकांत बनिक के घर में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण हो रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके में बसंती पूजा के कारण बड़ी मात्रा में पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे वहां रखे पटाखों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें घर में रखे गैस सिलेंडरों तक पहुंच गईं, जिससे एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना में घर के अंदर सो रहे बच्चे और महिलाएं बाहर नहीं निकल सके। उनमें से अधिकांश जिंदा जल गए। पुलिस ने रात में ही सात लोगों की मौत की पुष्टि की जिनमें बच्चे भी शामिल थे।

एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी भी अगली सुबह मौत हो गई। विस्फोट के तुरंत बाद चंद्रकांत और और उसके छोटे भाई तुषार बनिक फरार हो गए थे। मंगलवार सुबह पुलिस ने चंद्रकांत को पकड़ लिया और पूरे दिन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तुषार अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना के बाद से ही इस अवैध फैक्ट्री के लाइसेंस को लेकर सवाल उठ रहे थे। इस संबंध में दक्षिण बंगाल के एडीजी सुप्रतीम सरकार ने बताया कि यह फैक्ट्री पिछले 10 वर्षों से चल रही थी, लेकिन इसकी कानूनी वैधता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर पुलिस निगरानी नहीं कर सकती, लेकिन लोगों में जागरूकता की भी कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बाद पटाखा निर्माण से जुड़ी अवैध फैक्ट्रियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पाथरप्रतिमा विस्फोट मामले में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा इलाके में हुए भयावह पटाखा विस्फोट मामले में पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री मालिक चंद्रकांत बनिक को गिरफ्तार कर लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News