Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में उठाई सुनीता विलियम्स को भारत रत्न देने की मांग

हक ने कहा कि गुजरात के एक राजनेता, सुनीता के करीबी रिश्तेदार थे। उन्होंने दिवंगत राजनेता का नाम भी लिया जो गुजरात के गृहमंत्री थे और 2003 में उनकी हत्या कर दी गई थी। हक ने कहा कि सुनीता 2007 में भारत आई थीं और तब उन्हें कई सम्मान दिए गए थे।

02 Apr 2025

तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में उठाई सुनीता विलियम्स को भारत रत्न देने की मांग

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के सदस्य मोहम्मद नदीमुल हक ने बुधवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान सुनीता विलियम्स को भारत रत्न देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 286 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता 19 मार्च को सुरक्षित पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आईं। उन्होंने कहा कि सुनीता की यह उपलब्धि सराहनीय है और पूरा भारत इस पर गर्व करता है।

हक ने कहा कि गुजरात के एक राजनेता, सुनीता के करीबी रिश्तेदार थे। उन्होंने दिवंगत राजनेता का नाम भी लिया जो गुजरात के गृहमंत्री थे और 2003 में उनकी हत्या कर दी गई थी। हक ने कहा कि सुनीता 2007 में भारत आई थीं और तब उन्हें कई सम्मान दिए गए थे। भारत सरकार ने 2008 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया था। इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसी के लिए भारत रत्न की मांग करना एक बात है। इसमें किसी दिवंगत नेता का संदर्भ नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति का संदर्भ देना सही नहीं है जो अब हमारे साथ नहीं हैं। उन्होंने आसन से अनुरोध किया कि तृणमूल सदस्य के कथन का वह हिस्सा सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाना चाहिए। राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश ने कहा कि जो भी हिस्सा अप्रासंगिक होगा, उसे कार्यवाही से हटा दिया जाएगा।

शून्य काल के दौरान आम आदमी पार्टी की सदस्य स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में रिक्शा चालकों के लिए नियम बनाने की मांग की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में उठाई सुनीता विलियम्स को भारत
हक ने कहा कि गुजरात के एक राजनेता, सुनीता के करीबी रिश्तेदार थे। उन्होंने दिवंगत राजनेता का नाम भी लिया जो गुजरात के गृहमंत्री थे और 2003 में उनकी हत्या कर दी ग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News