Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हावड़ा स्टेशन से फरार होने की कोशिश कर रहा कुख्यात हथियार तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ ने दबोचा

गिरफ्तारी के बाद आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 17 अप्रैल 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है

04 Apr 2025

हावड़ा स्टेशन से फरार होने की कोशिश कर रहा कुख्यात हथियार तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ ने दबोचा

कोलकाता। एसटीएफ ने शुक्रवार को हावड़ा स्टेशन से एक कुख्यात हथियार तस्कर अमजदुल शेख को गिरफ्तार किया। वह मुर्शिदाबाद ज़िले के हरिहरपाड़ा थाना क्षेत्र के रामकृष्णपुर, मथपाड़ा गांव का निवासी है। उसके खिलाफ एसटीएफ थाने में केस नंबर दर्ज किया गया है। उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1बी)(ए)/29 तथा बीएनएस की धारा 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
गिरफ्तारी के दौरान अमजदुल शेख के पास से एक 7.65 मिमी की देशी पिस्तौल, जिसमें मैगजीन लगी थी, और 10 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा चार अर्धनिर्मित देशी बंदूकें और चार पिस्तौल की बैरल भी उसके पास से मिली हैं।
एसटीएफ के मुताबिक, अमजदुल शेख चेन्नई भागने की फिराक में था। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए उसे हावड़ा स्टेशन से धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 17 अप्रैल 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
एसटीएफ के डिप्टी कमिश्नर आईपीएस वी. सोलेमन नेशाकुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी एक बड़ी कामयाबी है और इससे अवैध हथियारों के नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा स्टेशन से कुख्यात हथियार तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 17 अप्रैल 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News