Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए बंगाल में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम

राम नवमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए

05 Apr 2025

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए बंगाल में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम

राम नवमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी ज़िलों में, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पहले हिंसा की घटनाएं हुई थीं, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।अधिकारी ने कहा, "खुफिया रिपोर्टों के आधार पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। राज्यभर में विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी ज़िलों के पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।"

सावधानी के तौर पर, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां नौ अप्रैल तक रद्द कर दी गई हैं। हावड़ा, हुगली, उत्तर दिनाजपुर और मालदा ज़िलों के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारी ने बताया, "नियमित रूप से पुलिसकर्मी गश्त करेंगे और सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जाएगा। सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन पोर्टलों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी तरह की अफवाह फैलने से रोका जा सके।"

कोलकाता में लगभग पांच हजार पुलिसकर्मियों को विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा। अधिकारी ने बताया, "पूरे क्षेत्र में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन के जरिए भी हवाई निगरानी की जाएगी।" इसके साथ ही राज्यभर में राम नवमी के जुलूसों की तस्वीरें ली जाएंगी और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। अधिकारी ने बताया, "हम धार्मिक नेताओं से भी संवाद करेंगे और त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी देंगे।"
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
राम नवमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News