Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुंबई इंडियंस ने रन चेज के दौरान तिलक वर्मा को कराया रिटायर्ड आउट

टीम ने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया, जो उस समय 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे थे।

05 Apr 2025

मुंबई इंडियंस ने रन चेज के दौरान तिलक वर्मा को कराया रिटायर्ड आउट

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुक्रवार को।लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ रन चेज के दौरान मुंबई इंडियंस ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया। टीम ने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया, जो उस समय 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे थे।

यह घटना मैच के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई, जब शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे और मुंबई को जीत के लिए 7 गेंदों में 24 रन की जरूरत थी। तिलक की जगह मिशेल सैंटनर को क्रीज पर भेजा गया। हालांकि, मुंबई यह मुकाबला नहीं जीत सकी और आवेश खान ने आखिरी ओवर में 22 रन बचा लिए।

मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "ये साफ था कि हमें बड़े शॉट्स की जरूरत थी और तिलक उस दिन लय में नहीं थे। क्रिकेट में ऐसा दिन आता है जब आप पूरी कोशिश करते हैं लेकिन चीजें आपके पक्ष में नहीं जातीं। हमारा फैसला खुद बयां कर रहा है कि हमने ऐसा क्यों किया।"

आईपीएल में यह चौथी बार है जब कोई बल्लेबाज़ रिटायर्ड आउट हुआ हो। इससे पहले 2022 में राजस्थान रॉयल्स के रविचंद्रन अश्विन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई में यह कदम उठाया था।

2023 में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धर्मशाला में अथर्व ताइड़े को रिटायर्ड आउट किया था, वहीं गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ साई सुदर्शन को वापस बुलाया था।

मुंबई इंडियंस का यह फैसला चर्चा में है, और क्रिकेट जगत में इसकी रणनीति को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुंबई इंडियंस ने रन चेज के दौरान तिलक वर्मा को कराया रिटायर्
टीम ने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया, जो उस समय 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News