Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिलीप घोष की चेतावनी - पुलिस रामनवमी रोकेगी तो पलटवार होगा

शनिवार को दिलीप घोष ने कहा, "रामनवमी के दिन बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरेंगे। अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो उसे रौंदते हुए आगे बढ़ जाएंगे।"

05 Apr 2025

दिलीप घोष की चेतावनी - पुलिस रामनवमी रोकेगी तो पलटवार होगा

कोलकाता। राज्य में रामनवमी को लेकर सियासी तापमान लगातार चढ़ता जा रहा है। इस मौके पर भाजपा की तरफ से .राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बीच, रामनवमी की रैली को लेकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सख्त चेतावनी दी है।

शनिवार को दिलीप घोष ने कहा, "रामनवमी के दिन बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरेंगे। अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो उसे रौंदते हुए आगे बढ़ जाएंगे।"

दिलीप घोष के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शौकत मोल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। शौकत ने कहा, "अगर बंगाल पुलिस न होती तो दिलीप घोष को घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं होती।" साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि "भाजपा सत्ता में न आने के कारण हिंसक हो गई है और बंगाल में जानबूझकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। इसलिए लोग सतर्क रहें।"

इधर, रामनवमी के पहले कोलकाता समेत पूरे राज्य में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। मेयो रोड, विक्टोरिया मेमोरियल के सामने और मेट्रोपॉलिटन इलाके में रामनवमी की शुभकामनाओं वाले पोस्टर नजर आ रहे हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी पोस्टर लगाए हैं।

रामनवमी को लेकर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए कोलकाता पुलिस और राज्य प्रशासन सतर्क हो गया है। राज्य के दस जिलों और पुलिस कमिश्नरेट को संवेदनशील घोषित किया गया है। इनमें आसनसोल, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं।

इन संवेदनशील जिलों में स्थिति पर नजर रखने के लिए 29 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित उपद्रव को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। पुलिस प्रशासन की नजर रैलियों और कार्यक्रमों पर पैनी बनी हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिलीप घोष की चेतावनी - पुलिस रामनवमी रोकेगी तो पलटवार होगा
शनिवार को दिलीप घोष ने कहा, "रामनवमी के दिन बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरेंगे। अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो उसे रौंदते हुए आगे बढ़ जाएंगे।"





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News