Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

भाजपा स्थापना दिवस : प्रधानमंत्री ने दी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई

उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि देश की जनता अब भाजपा के सुशासन को देख रही है और यह लगातार देश भर में हो रहे चुनाव में मिल रही जीत से स्पष्ट हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के संपूर्ण विकास के प्रति समर्पित होकर कार्य करती रहेगी।

06 Apr 2025

भाजपा स्थापना दिवस : प्रधानमंत्री ने दी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह अवसर देश के प्रति समर्पित भाव से काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का है।

उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि देश की जनता अब भाजपा के सुशासन को देख रही है और यह लगातार देश भर में हो रहे चुनाव में मिल रही जीत से स्पष्ट हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के संपूर्ण विकास के प्रति समर्पित होकर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की 'रीड की हड्डी' बताते हुए कहा कि वह 24 घंटे लगातार गरीबों, पिछड़ा और वंचितों के लिए काम कर रही है। उनकी ऊर्जा और उत्साह वाकई में प्रेरणादायक है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी इन अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले एक दशक में भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के साथ 'विकसित भारत निर्माण' हेतु कटिबद्ध है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा स्थापना दिवस : प्रधानमंत्री ने दी पार्टी कार्यकर्ताओं
उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि देश की जनता अब भाजपा के सुशासन को देख रही है और यह लगातार देश भर में हो रहे चुनाव में मिल रही जीत से स्पष्ट हो रहा है। भारतीय जनत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News