Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा स्थापना दिवस पर नड्डा ने कहा- हमने कभी नहीं किया विचारधारा से समझौता

भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने वैचारिक अधिष्ठान को अडिग रखा है। हम वोट के खातिर इधर से उधर डिगे नहीं और सत्ता पाने के लिए हमने विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं किया।

06 Apr 2025

भाजपा स्थापना दिवस पर नड्डा ने कहा- हमने कभी नहीं किया विचारधारा से समझौता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर रविवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर कार्यक्रम में आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के दिवंगत नेताओं दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता वहां मौजूद रहे।

भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने वैचारिक अधिष्ठान को अडिग रखा है। हम वोट के खातिर इधर से उधर डिगे नहीं और सत्ता पाने के लिए हमने विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं किया। इसी की ताकत से आज भाजपा आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू की कैबिनेट से इसलिए इस्तीफा दिया, क्योंकि उनका मानना था कि एक देश दो विधान से नहीं चल सकता। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्म मानवदर्शन का व्याख्यान दिया था। भाजपा ने एकात्म मानववाद को आगे बढ़ाया और मोदी जी के नेतृत्व में "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास'' के रूप में अंत्योदय को आगे बढ़ाया गया।

इस दौरान नड्डा ने कहा कि केन्द्र सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करना नहीं चाहती है। हमारा लक्ष्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि कानून के भीतर स्थापित नियमों के पालन के साथ वक्फ का प्रबंधन चले। वक्फ बोर्ड की सम्पति और धन मुस्लिम समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित होंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा स्थापना दिवस पर नड्डा ने कहा- हमने कभी नहीं किया विचार
भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने वैचारिक अधिष्ठान को अडिग रखा है। हम वोट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News